टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सिद्धार्थ-विवियन की दोस्ती पर उंगली उठाने वालों को नौरान अली ने लगाई फटकार, बोलीं- थोड़ा तो सुधर जाओ

Bigg Boss 18 Noural Aly Slams Trolls For Pointing On Vivian Dsena Sidharth Shukla Friendship: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया था और उनके साथ अपनी दोस्ती का जिक्र किया। लेकिन लोगों ने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Image

'बिग बॉस 18' में नौरान अली ने लगाई ट्रोल्स को फटकार

Bigg Boss 18 Noural Aly Slams Trolls For Pointing On Vivian Dsena Sidharth Shukla Friendship: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हर एक कंटेस्टेंट किसी न किसी वजह से चर्चा में बना हुआ है। 'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना ने कुछ दिनों पहले सीजन 13 के विजेता रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। विवियन डीसेना ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला उनके दोस्त थे और उनके साथ-साथ वह भी चैनल के लाडले थे। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला को याद करने पर लोगों ने विवियन डीसेना को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्हें ये तक कहा कि विवियन डीसेना फेम हासिल करने के लिए ये सब कर रहे हैं। इन सबके बीच अब विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की पत्नी नौरान अली ने हेटर्स को फटकार लगाई है।

'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को याद करते हुए कहा था कि हम दो ही थे जो चैनल के सामने बैठकर सही को सही और गलत को गलत बोलने की हिम्मत रखते थे। लेकिन उनकी दोस्ती पर उंगली उठाने वालों को नौरान अली ने भी सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नौरान अली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मेरे पास उन लोगों लोगों के लिए कोई शब्द नहीं है जो ये नहीं समझ सकते कि एक बंदा अपने दोस्त को याद कर रहा है। अब अपने दोस्त की तारीफ करना इन दिनों तुलना के अंदर आ चुका है जो कि बहुत असंवेदनशील है। अगर आप उन्हें पसंद नहीं करते तो कोई बात नहीं, लेकिन इस तरह उन्हें नीचा दिखाना और उनकी बेज्जती करना, उनके भावनाओं की कद्र करना बहुत घटिया है। थोड़ा तो सुधर जाओ यार।"

'बिग बॉस 18'

'बिग बॉस 18'

बता दें कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की पत्नी नौरान अली (Nouran Aly) ने बताया था कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से एक्टर बिल्कुल टूट गए थे। उनकी जिंदगी में सिद्धार्थ शुक्ला का खालीपन आज भी मौजूद है, जिसे किसी कीमत पर नहीं भरा जा सकता।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article