टीवी मसाला

'तू इतनी गर्मी झेल नहीं पाएगा...'- BB 18 में विवियन डीसेना से फिर भिड़े रजत दलाल, एक्टर के सब्र का लिया इम्तेहान

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Once Again Fight With Vivian Dsena: टीवी के चर्चित और धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स की गहमा-गहमी बढ़ती ही जा रही है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर विवियन डीसेना और रजत दलाल का फिर से झगड़ा होता नजर आया।

Image

'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना और रजत दलाल की फिर हुई लड़ाई

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Once Again Fight With Vivian Dsena: सलमान खान के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स की गहमा-गहमी लगातार बढ़ती ही जा रही है। शो में लड़ाइयां इस कदर हो चुकी हैं कि अब लोग भी इससे बोर होने लगे हैं। खासकर विवियन डीसेना और रजत दलाल तो एक-दूजे के जानी-दुश्मन बन बैठे हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रजत दलाल (Rajat Dalal) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) फिर से झगड़ते नजर आए। यहां तक कि रजत दलाल ने विवियन डीसेना के नजदीक जाकर उनके कान में कहा कि तू इतनी गर्मी झेल नहीं पाएगा।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में रजत दलाल (Rajat Dalal) विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से सवाल-जवाब करते दिखाई दिये। रजत दलाल ने विवियन डीसेना से पूछा, "सो रहा था ना तू, चौड़ा होकर बोल रहा था ना।" वहीं विवियन जीसेना ने कहा कि तूने देखा था मुझे सोते हुए। इसपर रजत दलाल ने जवाब दिया, "तूने अभी मेरा लहजा, मेरी तमीज नहीं देखी। तुझे जो लगता है वो लगा, तुझे जो महसूस होता है वो महसूस कर।" रजत दलाल ने विवियन डीसेना के नजदीक जाकर उनके कान में कहा, "अगर भाई तेरे में इतनी ही गर्मी है ना तो इतनी गर्मी तू झेल नहीं पाएगा।" वहीं विवियन डीसेना उनसे दूर हटने के लिए कहते हैं।

श्रुतिका अर्जुन की भी टूटी दोस्ती

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में श्रुतिका अर्जुन की भी करण वीर मेहरा और चुम दरांग से दोस्ती टूटती नजर आ रही है। प्रोमो वीडियो में श्रुतिका शिकायत करती दिखीं, "मेरे दो दोस्त, जब मेरी बेज्जती होती है तो वहां पर खड़े होकर मजा देखते हैं। अगर आप लोगों का शिल्पा मैम से इतना ही अच्छा बॉन्ड है तो आप वहीं से उम्मीद रखो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article