Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में नजर आ रही टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक इन दिनों अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले एलिस और बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लों का रिश्ता चर्चा का विषय बना रहा। एलिस ने घर में दावा किया कि कंवर ने उन्हे शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन बाहर की दुनिया में बॉयफ्रेंड ने इंटरव्यू के दौरान इस गलत बताया। यह देख लोग दोनों के रिश्ते की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए थे लेकिन अब इन्ही ट्रोलर्स को एक और बार मौका मिल गया है। घर से एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें एलिस अविनाश की बाहों में लिपटी हुई नजर आईं।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में लोगों ने देखा कि रात के अंधेरे में एलिस कौशिक (Alice Kaushik) अविनाश मिश्रा के साथ कडलिंग करती हुई नजर आई। कुछ लोगों का मानना है कि एलिस अविनाश संग चिपकर सो रही हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग कंटेस्टेंट को ट्रोल भी कर रहे हैं। कई यूजर तो तस्वीर पर एलिस के बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लों को टैग कर सवाल भी पूछ रहे हैं। एक यूजर ने तो तस्वीर में कंवर (Kanwar Dhillon) को टैग कर पूछा कि आपकी गर्लफ्रेंड नेशनल टेलीविज पर क्या कर रही है?
हालांकि दूसरे यूजर अविनाश और एलिस की इस तस्वीर को नॉर्मल बताते हुए एक्ट्रेस का बचाव कर रहे हैं। अब तक कंवर का इस तस्वीर पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बात दें कंवर और एलिस की पहली मुलाकात सीरियल पंड्या स्टोर के सेट पर हुई थी। रील से रियल लाइफ कपल बना ये जोड़ा अपने 'कपल गोल्स' के लिए खूब जाना जाता है।
