Bigg Boss 18 Rajat Dalal back stabbed Karan Veer Mehra: सलमान खान और कलर्स टीवी का जाना-माना शो बिग बॉस 18 दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करके बैठा हुआ है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने शातिर दिमाग से गेम में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 18 के बीते एपिसोड में नया 'टाइम गॉड' बनने के लिए कन्टेस्टन्ट के बीच तगड़ा टास्क हुआ। 'टाइम गॉड'बनने की रेस में 'शिल्पा शिरोडकर, चाहता पांडे और रजत दलाल शामील थे। जिसके बाद रजत दलाल (Rajat Dalal) ने टास्क को जीतते हुए 'टाइम गॉड' की उपाधि हासिल की। अब बिग बॉस 18 के मेकर्स ने नया प्रोमो साझा किया है, जिसमें रजत दलाल टाइम गॉड बनने के बाद गिरगिट की तरह रंग बदलते नजर आते हैं। आइए देखते हैं।
बिग बॉस 18 के घर में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के बाद 'रजत दलाल' (Rajat Dalal) ने टाइम गॉड की उपाधि हासिल कर ली है। अब वह पूरे वीक घरवालों के बैंड बजाते नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत उन्होंने नॉमिनेश से कर दी है। जी हाँ! बिग बॉस 18 के मेकर्स ने नया प्रमो साझा किया है जिसमें 'बिग बॉस एक खेल खेलने की बात कहते हैं। बिग बॉस अपनी आवाज में रजत को बोलते हैं कि 'चलिए नॉमिनेशन की तरफ चलते हैं। आपके पास ताकत है कि आप 6 नॉमिनेटिड सदस्य में सी किसी को एक को सेफ कर सकते हैं। साथ ही जिन्हें आप नॉमिनेट रखना चाहते हैं उनका करण बताना होगा। जिसके बाद रजत दलाल सबसे पहले अपने दोस्त'करण वीर मेहरा का नाम लेते हैं।
रजत दलाल, करण वीर मेहरा का नाम लेते हुए बोलते हैं कि 'वह घर में कोई काम करते नजर नहीं आते हैं। इसके बाद वह 'कशिश कपूर' का नाम लेते हैं। बताते चलें की करण वीर मेहरा ने टाइम गॉड बनने की रेस में रजत दलाल की काफी मदद की थी लेकिन रजत ने नॉमिनेशन के दौरान अपनी दोस्ती काकोई मान नहीं रखा।
