टीवी मसाला

Bigg Boss 18: नॉमिनेशन के दलदल में फंसे ये 7 कंटेस्टेंट, Vivian Dsena ने चुन-चुन कर लिया बदला

Bigg Boss 18 Nominated Contestant: कलर्स टीवी के सीरियल बिग बॉस सीजन 18 के इस हफ्ते की नॉमिनेशन लिस्ट सामने आ गई है। ऐसे में घर से बेघर होने के लिए इस बार 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं जिसमें विवियन डिसेना (Vivian Dsena) ने टाइम ऑफ गॉड की पॉवर का इस्तमाल किया है।

Image

Bigg Boss 18 Nomination these 7 contestant nominated for this week

Bigg Boss 18 Nominated Contestant: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में हर हफ्ते की तरह नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस बार कंटेस्टेंट ने जमकर एक दूजे को निशाना बनाते हुए अपने दुश्मनों को नॉमिनेट किया। टाइम ऑफ गॉड की पॉवर लेकर विवियन डिसेना (Vivian Dsena) डाकिया बने जिसमें सभी घरवाले जिस किसी को नॉमिनेट करना चाहते हैं वह उन्हे नाम दे। आखिर में विवियन ही फैसला लेंगे की वो कंटेस्टेंट नॉमिनेट होगा या नहीं। अब कुछ देर पहले इस हफ्ते की नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ गई है जिसमें 7 लोगों का नाम शामिल है।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का आगाज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन अन्य सीजन की तरह यह शो दर्शकों के दिलों में जगह नही बना पा रहा है। अब इस बीच 7वें हफ्ते की नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में करणवीर मेहरा, चुमर दरंग, श्रुतिका अर्जुन, रजत दलाल, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, कशिश कपूर और दिग्विजय का नाम शामिल है। लोगों का मानना है कि इस बार तेजिंदर सिंह बग्गा घर से कम वोटस के कारण नॉमिनेट हो सकते हैं। हालांकि यह फैसला इस शनिवार को जनता के आगे सुनाया जाएगा।

बता दें पिछले हफ्ते घर से अरफीन खान नॉमिनेट हुए थे जिसे देख सभी हैरान रह गए थे। इन दिनों सलमान खान होस्ट के तौर पर शो में नजर नहीं आ रहे हैं क्यूंकी लगातार एक्टर को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की इस बार किस कंटेस्टेंट की घर की टिकेत कटेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article