अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं? जानिए 25 जुलाई 2026 के अंक भविष्यफल से

Aaj Ka Ankfal 25 July 2026: व्यक्ति की जन्म तिथि न सिर्फ उसके भविष्य के बारे में बताती है, बल्कि आज की संभावित घटनाओं की भी जानकारी देती है। चलिए जानें आज 25 जुलाई 2026 के अंक भविष्यफल के बारे में।

Image

25 जुलाई 2026 का अंकफल

Aaj Ka Ankfal 25 July 2026: आज 25 जुलाई 2026 है। 25 का संयुक्त अंक चंद्रमा व बुध का संयुक्त प्रभाव आज देगा। यह अंक आर्थिक लाभ, व्यवसाय, धन, वैभव व ऐश्वर्य का प्रतीक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 25-07-2026 का भाग्यांक 06 रहेगा। हालांकि, सूर्य, गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं, जबकि सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं। अंक 07 के मित्र अंक 06, 08 तथा 05 हैं। 06 का स्वामी शुक्र है। चलिए अब जानें जन्मांक के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के आज के अंकफल के बारे में।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपके शुभ अंक 02 और 09 हैं। आज नौकरी व व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। उम्मीद है कि भाग्यांक 06 आपको नौकरी में प्रोमोशन दे सकता है। साथ ही व्यवसाय में लाभ होगा। हालांकि, आज आपको स्किन सम्बन्धित रोगों से परेशानी हो सकती है। आज आपके लिए श्री सुंदरकांड का पाठ तथा मिष्ठान व शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। इसके अलावा शुभ रंग लाल व नारंगी हैं, जबकि भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपके शुभ अंक 01 और 03 हैं। आज नौकरी कर रहे लोग प्रसन्न रहेंगे। नामांक 01 व 02 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ करा सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ रंग आज सफेद और बैंगनी हैं, जबकि भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज शुभ अंक 04 और 07 हैं। इस अंक के स्वामी गुरु, मित्र चन्द्रमा व भाग्य स्वामी शुक्र नौकरी में प्रोमोशन दे सकते हैं। साथ ही व्यवसाय में लाभ होगा। हालांकि, उदर विकार से कष्ट हो सकता है। आज आपके लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। इसके अलावा शुभ रंग नीला और हरा हैं, जबकि भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

शुभ अंक आज 05 और 06 हैं। आईटी व मीडिया फील्ड में नौकरी करने वाले लोगों को आशातीत सफलता मिलेगी, जबकि व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्तियों से शुभ लाभ होगा। साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ है। वहीं, शुभ रंग हरा और बैंगनी हैं, जबकि भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

शुभ अंक आज 04 और 08 हैं। व्यवसाय में नामांक 03 व 06 के लोगों को आज आपको लाभ मिलेगा। साथ ही प्रोमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा किसी रुके कार्य में प्रगति होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा। शुभ रंग आज हरा और नीला है, जबकि भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

शुभ अंक आज 04 और 07 हैं। आज नौकरी में कार्यों की अधिकता व व्यवसाय में सफलता का दिन है। उम्मीद है कि नौकरी में भाग्यांक 06 का सहयोग मिलेगा। आज नेत्र के मरीज सावधानी बरतें और श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी हैं, जबकि भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

शुभ अंक 05 और 08 हैं। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। हालांकि, नौकरी में पद परिवर्तन की संभावना है। आज शुक्र व बुध आपको अनुकूल फल देंगे। बीपी के रोगी आज सावधानी बरतें और गुड़ व गेहूं का दान करें। शुभ रंग हरा और आसमानी हैं, जबकि भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज शुभ अंक 03 और 06 हैं। आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि, मित्र शुक्र व बुध बहुत जल्द नौकरी में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज सात अन्न का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ रंग आज बैंगनी और आसमानी हैं, जबकि भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज से चातुर्मास शुरू; 119 दिनों तक न करें ये 5 काम

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

शुभ अंक 01 और 03 हैं। नौकरी व बिजनेस में आपको शुक्र व मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। नौकरी में नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा हेल्थ बेहतर रहने की संभावना है। आज आप श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ व सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग पीला और लाल हैं, जबकि भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article