टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में होगी Hrithik Roshan के करीबी की एंट्री, पहले दिन ही Salman Khan का करेंगे भेजा फ्राई

Hrithik Roshan friend Arfeen Khan entering the Bigg Boss 18 house: रिपोर्ट के मुताबिक खबर आ रही है कि बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के एक खास करीबी की एंट्री होने वाली हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Hrithik Roshan friend Arfeen Khan entering the Bigg Boss 18 house

Hrithik Roshan friend Arfeen Khan entering the Bigg Boss 18 house: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को लेकर फैंस के बीच उत्साह सातवें आसमान पर पहुँच गया है। बता दें की आज रात 9 बजे कलर्स टीवी पर बिग बॉस 18 का ग्रैन्ड प्रीमियर होगा। एक-एक करके सभी कन्टेस्टन्ट के घर में एंट्री मारने के लिए पूरे तरीके से तैयार हैं। हम भी अपनी रिपोर्ट के जरीय पल-पल की खबर आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का एक करीबी शो में एंट्री मारने वाला है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सलमान खान के विवादीत शो बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें खुद ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) शो को पप्रमोट कर रहे हैं और बता दें की इस बार घर में उनका खास दोस्त भी एंट्री लेने वाला है। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन बोलते नजर आ रहे हैं कि "बिग बॉस सच में एक सफल रिएलिटी शो है लेकीन कभी भी इस शो को नहीं देख पाया हूँ। लेकीन इस बार मैं यह शो जरूर देखूँगा। क्योंकि मेरा खास दोस्त इस बार बिग बॉस 18 का हिस्सा होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन के ट्रेनर अरफीन खान (Arfeen Khan) शो में हिस्सा लेने वाले हैं।

इसके अलावा यह भी बता दें की बिग बॉस 18 में अरफीन खान (Arfeen Khan) अपनी पत्नी सारा खान (Sara Khan) के साथ हिस्सा लेने वाले हैं। इसमें कोई शक नहीं की इस बार बिग बॉस 18 बेहद दिलचस्प होने वाला है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article