टीवी मसाला

'मुझे भी अजीब लगा...'- विवियन डीसेना की पार्टी में करण को न बुलाए जाने पर बोले अविनाश, नौरान के लिए कही ये बात

Avinash Mishra Open Up On Karan Veer Mehra Not Invited In Vivian Dsena Party: 'बिग बॉस 18' के बाद नौरान अली ने विवियन डीसेना के लिए सरप्राइज पार्टी रखी थी, जिसमें बिग बॉस 18 के कई कंटेस्टेंट्स आए। लेकिन उस पार्टी में करण वीर मेहरा नहीं थे। इस मामले पर अब अविनाश मिश्रा ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

करण वीर मेहरा को पार्टी में न बुलाए जाने पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी

Avinash Mishra Open Up On Karan Veer Mehra Not Invited In Vivian Dsena Party: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा ने जीत दर्ज की थी। लेकिन शो के फिनाले के बाद विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली ने उनके लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में 'बिग बॉस 18' के कई कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे। हालांकि पार्टी में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर और श्रुतिका अर्जुन नजर नहीं आए। वहीं जब करण से इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं बुलाया गया था। अब इस मामले पर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने करण वीर मेहरा को न बुलाए जाने पर कहा, "मुझे भी थोड़ा अजीब लगा।"

अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को विवियन डीसेना की पार्टी में न बुलाए जाने पर बातचीत की। अविनाश मिश्रा ने इस सिलसिले में कहा, "ये समझ में नहीं आया कि उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया। क्योंकि मैं भी जब गया, हमको तो बस बुलाया गया था। मैंने पूछा नहीं कि 'गेस्ट लिस्ट क्या है?' जब मैं गया तो भाभी से बात हुई तो उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें नहीं बुलाया गया है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे समझ नहीं आया कारण। खैर सबके अपने-अपने कारण हो सकते हैं।"

अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "लेकिन हां, मुझे थोड़ा अजीब लगा कि उसे क्यों नहीं। सब आते तो भी अच्छा ही था। तो वो चीज मुझे समझ में नहीं आई।" बता दें कि नौरान अली से जब इस सिलसिले में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा, "मैं केवल उन्हीं लोगों को बुलाऊंगी, जिन्होंने हमें चोट नहीं पहुंचाई। बस खत्म।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article