टीवी मसाला

Bigg Boss 18: दिग्विजय सिंह राठी ने झगड़े के बीच नोच लिया अविनाश मिश्रा का चेहरा, निशान देख खौला फैंस का खून

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Face Scratch By Digvijay Singh Rathee: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टाइम गॉड टास्क में अविनाश मिश्रा और दिग्विजय सिंह राठी की लड़ाई हो गई थी। वहीं अभी अविनाश मिश्रा की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनके चेहरे पर निशान दिखे।

Image

'बिग बॉस 18' में दिग्विजय सिंह राठी ने नोच लिया अविनाश मिश्रा का चेहरा

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Face Scratch By Digvijay Singh Rathee: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर आने के लिए एड़ी-चोटी तक का जोर लगा दिया है। अब लगातार 'बिग बॉस 18' में दिलचस्प टास्क देखने को मिल रहे हैं। वहीं कंटेस्टेंट्स भी लोगों के दिलों में जगह बनाने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स गेम तो खेल ही रहे हैं, साथ ही शो में मौजूद बाकी सितारों से झगड़ने का मौका भी नहीं छोड़ रहे। बीते दिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में टाइम गॉड टास्क हुआ, जिसमें रजत दलाल ने जीत दर्ज की। लेकिन इस टास्क के बीच अविनाश मिश्रा और दिग्विजय सिंह राठी की तगड़ी लड़ाई हो गई। झगड़े के बीच अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) को पठखनी दी थी। वहीं दिग्विजय सिंह राठी ने भी एक्टर का मुंह नोच लिया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ी हाल ही में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें अविनाश मिश्रा के चेहरे पर निशान नजर आया। उनके चेहरे पर बड़ी सी खरोंच देखकर चुम दरांग ने भी सवाल किया कि ये कैसे हुआ? इसपर अविनाश मिश्रा ने बताया कि दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) ने झगड़े के बीच नोच लिया था। वहीं ईशा सिंह ने भी चुम दरांग से बताया कि दिग्विजय सिंह राठी ने अविनाश मिश्रा का चेहरा पकड़ने की कोशिश की थी।

अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के चेहरे पर पड़े निशान को देख फैंस का माथा घूम गया। एक यूजर ने दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) पर तंज कसते हुए लिखा, "अरे कोई ना, इन खरोंचों से अविनाश का कुछ नहीं होगा। लेकिन अविनाश ने जो पटका है ना, वो देखकर मजा आया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये दिग्विजय को मर्दों की तरह लड़ने नहीं आता क्या। नोंचने पर उतर आया है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "लगता है लगातार दो शो हारने की हताशा यहां पर निकाल रहा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article