Bigg Boss 18 Vivian Dsena Gets Broken After Sidharth Shukla Death: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना खूब रंग जमा रहे हैं। विवियन डीसेना का गेम और अंदाज लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है। बीते दिन 'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया और कहा कि चैनल के लाडले केवल दो ही थे। 'बिग बॉस 13' विजेता सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए विवियन डीसेना (Vivian Dsena) थोड़े मायूस भी हो गए। वहीं अब उनकी पत्नी नौरान अली ने बताया है कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से विवियन बुरी तरह टूट गए थे। सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की कमी विवियन डीसेना को आज भी बहुत खलती है।
'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने एलिस कौशिक से बात करते वक्त सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को याद किया। उन्होंने कहा, "असल में दो थे। एक चला गया। हम दो ही ऐसे थे जो चैनल के सामने बैठकर सही को सही और गलत को गलत कहते थे।" उनके इस वीडियो को शेयर करते हुए नौरान अली ने कैप्शन में लिखा, "वो दर्द आज भी उनकी आंखों में और आवाज में दिख रहा है। जो जगह सिद्धार्थ खाली छोड़कर गए हैं वो बहुत बड़ी है। केवल मैं कह सकती हूं, क्योंकि मैंने देखा है कि किस तरह जब उन्होंने निधन की खबर सुनी तो वह टूट गए थे।"

'बिग बॉस 18'
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) एक-दूजे के काफी अच्छे दोस्त थे। वहीं विवियन डीसेना के मुंह से सिद्धार्थ शुक्ला की बातें याद कर फैंस भी 'बिग बॉस 13' विजेता की यादों में डूब गए। सिद्धार्थ शुक्ला ने 2021 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी वह अपने फैंस के दिलों में बसते हैं। लोगों का ये तक कहना है कि बिग बॉस के इतिहास में शायद ही कोई सिद्धार्थ शुक्ला जैसा आएगा।
