टीवी मसाला

Bigg Boss 18 से बाहर होने के बाद Arfeen Khan ने पत्नी सारा अरफीन के हंगामे पर तोड़ी चुप्पी, बोले 'उसे उकसाया गया था...'

Arfeen Khan's FIRST Interview Post Bigg Boss 18 Eviction: बिग बॉस 18 के घर से माइन्ड कोच अरफीन खान का पत्ता कट गया है। अब घर से बेघर होने के बाद अरफीन खान ने अपना पहला इंटरव्यू दिया है। साथ ही घर में सारा अरफीन द्वारा (Arfeen Khan) किए गए हंगामे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए देखते हैं।

Image

Arfeen Khan's FIRST Interview Post Bigg Boss 18 Eviction

Arfeen Khan's FIRST Interview Post Bigg Boss 18 Eviction: कलर्स टीवी और सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं कर रहा है। मेकर्स बजी शो को मजेदार बनाने के लिए नए-नए ट्विस्ट एण्ड टर्न लेकर आ रहे हैं। इस बीच हमने बीते हफ्ते के एविक्शन में देखा की अरफीन खान को घर से बेघर कर दिया गया था। अरफीन खान ने बिग बॉस 18 के घर में अपनी पत्नी सारा अरफीन खान के साथ एंट्री ली थी। अब घर से बेघर होने के बाद अरफीन खान ने अपना पहला इंटरव्यू दिया है। साथ ही घर में सारा अरफीन द्वारा (Arfeen Khan) किए गए हंगामे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 18 के घर से बेघर होने के बाद अरफीन खान (Arfeen Khan) ने टाइम्स नाउ/टेली टॉक से स्पेशल बातचीत की। जब अरफीन खान से पूछा गया की 'क्या आपका एविकशन सही था।' तो इस पर माइन्ड कोच ने कहा 'नहीं बिल्कुल नहीं, बल्कि मैं तो सुन के बहुत हैरान हुआ।' इसके बाद जब अरफीन खान से सारा अरफीन खान के बर्ताव और घर में किये गए उनके हंगामे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा "यह सब एडीटीड है। बहुत सारे सीन के साथ छेड़खानी की गई है, जो सामने दर्शकों को नहीं दिख रहा होगा। मेरी पत्नी को घर में उकसाया गया था, उसका अपमान किया गया था।'

अरफीन खान से आगे पूछा गया की 'आपके अनुसार यह सीजन कौन जीत सकता है? तो माइन्ड कोच ने कहा 'यह सीजन मेरी पत्नी सारा अरफीन खान जीत सकती है। अगर वह नहीं तो रजत दलाल या फिर चाहत पांडे जीत सकती हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article