टीवी मसाला

Bigg Boss 18: शो का पहला कप्तान बना ये कंटेस्टेंट, अब हर एक घरवालों की नाक में करेगा दम

Bigg Boss 18 First Captain: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसे में शो के पहले हफ्ते बीतने के बाद घरवालों को अपना पहला कप्तान मिल गया है, आखिर कौन है कंटेस्टेंट जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में नाम।

Image

Bigg Boss 18 First Captain Arfeen Khan

Bigg Boss 18 First Captain: कलर्स टीवी का शो बिग बॉस 18 का आगाज हुए एक हफ्ता हो गया है। ऐसे में घरवालों के बीच मतभेत के साथ-साथ लड़ाई झगड़े भी शुरू हो गए हैं। घर में इस बार कुल 18 स्टार्स ने एंट्री ली है और इन्ही के साथ एक गधा भी घर का हिस्सा बना। हर बार की तरह शो को सलमान खान ही होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं जिससे देख लोग काफी ज्यादा खुश हैं। शो को एक हफ्ते बाद अपना पहला कप्तान मिल गया है, आखिर यह कंटेस्टेंट कौन है जिसने 17 लोगों के बीच से कप्तान की गद्दी हथियाई।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को ऐक्टिविटी एरिया में बुलाया और पूछा की उनके हिसाब से कौन घर की जिम्मेदारी उठाने के काबिल नहीं है। प्रक्रिया में आखिर देखा गया की किसी ने भी अरफीन खान (Arfeen Khan) का नाम नहीं लिया। ऐसे में अब अरफीन खान घर के ‘टाइम गॉड’ बन गए हैं। वो इस हफ़्ते घर पर राज करेंगे और सही समय पर सभी कंटेस्टेंट्स का समय बदल सकते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की अरफीन खान कप्तानी में कैसे घर को सभी कंटेस्टेंट को मिलाकर चलाएंगे।

जल्द ही अरफीन को घर का पहला कप्तान बनने के लिए बिग बॉस पावर भी देंगे। बात दें शो में पहले हफ्ते कोई घर से बेघर नहीं हुआ था, हालांकि इस हफ्ते की नॉमिनेशन लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है। प्रेमियर में एलिस कौशिक और विवियन डिसेना को घर के पहले दो फाइनलिस्ट बताया गया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article