टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Abhishek Kumar ने ईशा मालवीय के कैरेक्टर पर उठाया सवाल, कहा- 'इसकी मां भी मुझे..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 30, 2023, 08:02 AM IST

Bigg Boss 17 Weekend ka vaar: बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार एपिसोड में काफी जबरदस्त रहा है। रविवार को वीकेंड का वार सलमान खान नहीं बल्कि उनके दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान होस्ट करते नजर आए है। वहीं घर में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की भी एंट्री हुई है।

Image

Samarth jurel Abhishek kumar bigg boss 17

Bigg Boss 17 Weekend ka vaar: बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार एपिसोड में काफी भूचाल देखने को मिला है। अब से रविवार को वीकेंड का वार सलमान खान नहीं बल्कि उनके दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान होस्ट करते नजर आएंगे। सलमान खान शुक्रवार और शनिवार को बिग बॉस होस्ट करते दिखेंगे। बिग बॉस 17 के 15वें एपिसोड में अरबाज और सोहेल मिलकर कंटेस्टेंट्स की टांग खींचते नजर आए हैं। इसी के साथ ही घर में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की भी एंट्री हो गई है। एक्टर समर्थ जुरैल के साथ ही मनस्वी ममगई भी बिग बॉस के घर में एंट्री ले चुकी है।

इस बीच 29 अक्टूबर के एपिसोड में सबसे ज्यादा बवाल समर्थ की एंट्री के बाद हुआ है। उन्होंने खुद को ईशा का बॉयफ्रेंड बताते हुए बिग बॉस के घर में एंट्री ली, जिसके बाद अभिषेक हंगामा खड़ा कर देते हैं और जोर जोर से रोने लगते हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अभिषेक ने ईशा के कैरेक्टर पर उठाए सवाल

समर्थ जुरेल की एंट्री के बाद शुरुआत में ईशा उन्हें अपना बॉयफ्रेंड बनाने से इनकार कर देती हैं, हालांकि इसके बाद वह एक्सेप्ट भी कर लेती हैं और उन्हें मनाने भी लगती हैं। जिसके बाद गार्डन एरिया में विक्की जैन से बात करते हुए अभिषेक कहते हैं, ईशा को अलग-अलग लड़कों के साथ घूमना पसंद था, जो मुझे रास नहीं आता था। ईशा की मम्मी भी मुझे को पसंद नहीं थीं, जिन्हें पार्टियों का शौक था।’ अभिषेक ने इसके साथ ही बताया कि 'उडारियां' में उनके टाइम पर एक और लड़का था, जिसे ईशा ने तीन महीने तक डेट किया था। इसके बाद उनकी एंट्री हुई और अभिषेक के बाद समर्थ जुरेल की।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article