टीवी मसाला

Anupama Maha Twist : डिंपी के बाद अब इन सदस्यों की होगी कपाड़िया हाउस में एंट्री, शाह हाउस का होगा सत्यानाश!!

Anupama Maha Twist : अब कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनुपमा के चाहने वालों के लिए मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में डिंपी के बाद बा और बापू जी भी कपाड़िया हाउस में रहने वाले हैं।

Image

Anupama Maha Twist

Anupama Maha Twist : टीवी का पसंदीदा शो 'अनुपमा' इन दिनों छाया हुआ है। लेटेस्ट ट्रैक देखकर फैंस शो के आने वाले ट्रैक को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इन दिनों कहानी में समर की डेथ के बाद अनुपमा ने उसके कातिल को सजा दिलवाई है। अब कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनुपमा के चाहने वालों के लिए मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में डिंपी के बाद बा और बापू जी भी कपाड़िया हाउस में रहने वाले हैं।

अनुपमा के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार समर की मौत के बाद शाह हाउस का माहौल बहुत गमगीन है। वनराज , तोशू, किंजल सभी अपने काम में खोए रहते हैं और बा बापू जी की तरफ कोई ध्यान नहीं देता। जिसके बाद दोनों अपने गांव जाने का फैसला करते हैं। बा और बापू जी सारा सामान उठाकर गांव जाने के लिए निकलते हैं, तभी अनुपमा उन्हें देख लेती है और गांव जाने से रोक देती है।

अनुपमा लेकर आएगी कपाड़िया हाउस

अनुपमा बा और बापू जी को समझाते हुए कहती है कि इस उम्र में आपको सन्यास लेने की जरुरत नहीं है बल्कि आपको तो अपने अनुभव से बच्चों को सीखने की जरूरत है। अनुपमा दोनों को कपाड़िया हाउस चलने के लिए कहती है और दोनों को अपने साथ ले जाती है।

मालती देवी को लगेगी आग

मालती देवी बा बापू जी को देखकर आग बबूला हो जाती है। वह उनकी आरती उतारती है लेकिन मन ही मन उनसे चिड़ती भी है। अब अनुपमा अपनी दोनों सास को घर में कैसे संभालेगी यह देखना दिलचस्प होगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article