टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अंकिता की पीठ में छुरा घोंप रहे हैं विक्की जैन! सलमान ने नेशनल TV पर खोली पति देव की पोल

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान, अंकिता लोखंडे के सामने विक्की जैन की पोल खोलते नजर आए।

Image

Bigg Boss 17 में सलमान ने अंकिता के सामने खोली विक्की की पोल

Bigg Boss 17 Promo: कलर्स टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमा लिया है। मन्नारा चोपड़ा से लेकर मुनव्वर फारूकी जैसे सितारे दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं तो वहीं अभिषेक कुमार जैसे कंटेस्टेंट्स ने लोगों के सिर में दर्द कर दिया है। 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में इन दिनों अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता भी मुद्दा बना हुआ है। वहीं हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के सामने विक्की जैन की पोल खोलते दिखाई दिये।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखने को मिला कि सलमान खान (Salman Khan) अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से सवाल करते हैं कि आपका व्यक्तित्व शो में खत्म हो रहा है, आप अकेले गेम खेलने आई थीं या साथ में। सलमान खान अंकिता लोखंडे से आगे सवाल करते हैं, "आपने अपने पति विक्की के साथ आने का फैसला किया और आपके यही पति खानजादी से कहते हैं कि आपसे लड़ें। विक्की साहब तो अलग ही चल रहे हैं।" इसपर विक्की जैन ने जवाब दिया, "मैं मजाक कर रहा था।"

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में सलमान खान का तंज यहीं नहीं रुका। उन्होंने विक्की जैन को फटकारते हुए आगे कहा, "ये मजाक तो बिल्कुल नहीं था।" वहीं दूसरी ओर सलमान खान की बातें सुनकर अंकिता लोखंडे आंसू बहाना शुरू कर देती हैं।

'बिग बॉस 17' के प्रोमो वीडियो पर फैंस ने दिये रिएक्शन

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से जुड़े 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लगता है बिग बॉस दोनों का तलाक कराकर दम लेंगे।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये तो रुबीना और अभिनव की सस्ती कॉपी लग रहे हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article