Bigg Boss 17 Promo: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो अपने 11 वें हफ्ते में पहुंच चुका है। शो जैसे-जैसे फिनाले के करीब पहुंच रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच हर दिन रणनीति बदल रही हैं। शो की शुरुआत से ही विक्की जैन (Vicky Jain) और मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के बीच में अच्छी बॉन्डिंग थी। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में मुनव्वर और विक्की के बीच में जमकर झगड़ा होता है।
मुनव्वर विक्की से पूछते हैं कि क्या आप अभिषेक को मेरे खिलाफ भड़का रहे थे। विक्की ने कहा कि तू क्या बोल रहा था। मुनव्वर कहते हैं कि तू क्या बोल रहा था नहीं। मैं सुनने नहीं आया हूं। मैं क्यों तेरे सवाल का जवाब दूं। इसके बाद अभिषके मुनव्वर और विक्की के सामने कहते हैं कि आपने कहा था कि तू मुनव्वर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। इस बात को लेकर दोनों में जमकर बहस होती है।
विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी में हुआ झगड़ा
इसके अलावा घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ। नॉमिनेशन टास्क के दौरान ईशा समर्थ को पहला मौका देती हैं। वहीं, अभिषेक का कहना होता है कि समर्थ टास्क के दौरान फिजकल हुआ था। उनका कहना था कि ईशा गेम को गलत तरीके से खेल रही है। इस वजह से वो रोने लगते हैं। मुनव्वर और बाकी घरवाले अभिषेक को संभालते हुए नजर आते हैं।
