बिग्ग बॉस 17 (Bigg Boss 17): ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने घर की कैप्टन बनते ही अपनी गेम खेलने शुरू कर दी। घर में ईश की गेम देखकर घरवाले काफी हैरान है। घर में ईशा और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के बीच में रैकिंग टास्क के दौरान जमकर बहस होती है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में बिग बॉस ईशा मालवीय से कहते हैं कि आपको सभी घरवालों को उनकी गेम के हिसाब से रैकिंग देनी है। ईशा समर्थ को नंबर एक पर रखती हैं और दूसरे नंबर पर मन्नारा चोपड़ा का नाम लेती है। तीसरे पर विक्की जैन और चौथे पर अंकिता का नाम होती है। अपना नाम चौथे नंबर पर देखकर अंकिता भड़क जाती हैं।
अंकिता ईशा(Isha Malviya) से पूछती हैं कि तुमने मुझे चौथे नंबप पर क्यों रखा है। मेरी गेम मन्नारा से काफी अच्छी है। मन्नारा मेरे से ज्यादा क्लोज है तेरे। हालांकि ईशा इस बारे में कुछ नहीं कहती हैं। अंकिता विक्की से कहती हैं कि ये मेरे लिए आंखे खोल देने वाला था।
अंकिता और ईशा के रिश्ते में आईं दूरी
अंकिता विक्की से कहती हैं कि कल तक ये कह रही थी कि कैप्टेंसी में मेरे बाद आप हो। अब मैं अचानक से चौथे नंबर पर आ गई। इस बात से अंकिता ईशा से काफी नाराज होती है। घर में शुरुआत से ही अंकिता और ईशा (Isha Malviya) के बीच में अच्छी बॉन्डिंग थी।
