टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Episode 83 Highlight: 'तू ये सब डिजर्व करती है...'- अरिश्फा ने लव के कैरेक्टर पर किया कमेंट, मचा बवाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 28, 2026, 09:09 AM IST

Bigg Boss 20 Episode 83 Highlight: 'बिग बॉस 20' के घर में एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा टूटती नजर आई। अरिश्फा खान और लव गिल के बीच हुई तीखी बहस ने पूरे घर का माहौल गर्म कर दिया।

Image

Bigg Boss 20: अरिश्फा और लव की लड़ाई में कूदीं माही विज, घरवालों के बीच छिड़ी दोस्ती और वफादारी की जंग (Image Source: Bigg Boss 20)

Bigg Boss 20 Episode 83 Highlight: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में हर गुजरते दिन के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई और तीखी होती जा रही है। घर में दोस्ती, दुश्मनी और एक-दूसरे को गलत साबित करने का सिलसिला लगातार जारी है। 27 नवंबर को आए शो के एपिसोड 83 में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। इस बार अरिश्फा खान (Arishfa Khan) और लव गिल (Love Gill) आमने-सामने आ गईं। दोनों के बीच पहले भी कई बार बहस हो चुकी है, लेकिन इस बार मामला सिर्फ किसी टास्क या छोटी-मोटी टिप्पणी तक सीमित नहीं रहा। बातचीत के दौरान पुरानी बातों का जिक्र हुआ और देखते ही देखते बहस का रूप ले लिया। इस पूरे मामले में माही विज (Mahhi Vij) का नाम भी सामने आया, जिसके बाद घर के दूसरे सदस्य भी इस विवाद पर अपनी राय रखने लगे।

माही ने कही ये बात

अरिश्फा और लव के बीच विवाद की शुरुआत तब होती है, जब माही उन्हें लव की एक पुरानी बात बताती हैं। माही याद करती हैं कि एक बार लव ने उनसे बेबी फूड खाने के लिए कहा था और ये भी कहा था कि पहले उन्हें ये नहीं मिलता। माही की ये बात सुनने के बाद अरिश्फा, लव से इस टिप्पणी को लेकर सवाल करने का फैसला करती हैं। इसके बाद अरिश्फा और लव के बीच बहस शुरू हो जाती है। इस दौरान अरिश्फा माही के साथ हुए पुराने विवाद का जिक्र करती हैं। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस बढ़ जाती है और बात पुरानी टिप्पणी से आगे निकल जाती है। बहस के दौरान अरिश्फा एक ऐसी बात कह देती हैं, जिससे लव को काफी बुरा लगता है। अरिश्फा उनसे कहती हैं कि अतीत में माही ने उनके कैरेक्टर पर जो सवाल उठाए थे, वो सही था, क्योंकि वो इसके लायक थीं। अरिश्फा की ये बात लव को चुभ जाती है और वह इसे अपने कैरेक्टर पर हमला मानती हैं। इस घटना के बाद घर में पहले से चल रहा तनाव और बढ़ जाता है। दोनों कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर उकसाने, निशाना बनाने और बेवजह टिप्पणियां करने के आरोप लगाती रही हैं। लव इस बात से भी नाराज होती हैं कि पूरी बहस अब पुरानी बात से आगे बढ़कर उनके कैरेक्टर पर व्यक्तिगत हमले तक पहुंच गई है।

लव ने घरवालों से पूछा सवाल

अरिश्फा के साथ बहस के बाद लव अपनी नाराजगी जाहिर करती हैं। उनका कहना होता है कि जब अरिश्फा ने उनके कैरेक्टर को लेकर टिप्पणी की, तब अमरपाली, युंग, माही और उदिती में से किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। लव को लगता है कि घर के बाकी सदस्यों को उस वक्त अरिश्फा को रोकना चाहिए था, लेकिन सभी चुप रहे। हालांकि, अमरपाली इस पर अपनी बात रखते हुए कहती हैं कि कनिका और गुल्लू ने भी उनके लिए स्टैंड नहीं लिया था। इसके बाद घर में एक और बहस शुरू हो जाती है। दोनों तरफ के लोग दोस्ती और मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ देने की उम्मीदों पर सवाल उठाने लगते हैं।

बिग बॉस के घर में बढ़ी दरार

लव और अरिश्फा के बीच ये झगड़ा ऐसे समय में हुआ है, जब बिग बॉस 20 के घर में पहले से ही काफी तनाव देखने को मिल रहा है। माही पहले ही लव और कनिका पर उन्हें उकसाने का आरोप लगा चुकी हैं। वहीं, काजी का मानना है कि लव अक्सर चाहती हैं कि घर में हर चीज उनके इर्द-गिर्द ही घूमे। दूसरी तरफ स्काउट और काजी भी घर में बढ़ते डिफरेंसेस को लेकर बातचीत करते नजर आते हैं। कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती पर सवाल उठ रहे हैं और पर्सनल रिमार्क्स लगातार झगड़ों की वजह बन रही हैं। ऐसे में लव और अरिश्फा की ताजा लड़ाई ने घर के अंदर रिश्तों में आई दरार को और उजागर कर दिया है। अब बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी और अपनी पकड़ मजबूत करने की लड़ाई के बीच ये देखना दिलचस्प होगा कि मुश्किल वक्त में कौन किसका साथ देता है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article