TMKOC Mandar Chandwadkar Wife At Aniruddhacharya Ashram: टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों का दिल खूब जीता है। इस शो के हर किरदार और कलाकार दर्शकों के पसंदीदा हैं। शो में भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवाडकर ने भी अपने किरदार से लोगों को खूब इंप्रेस किया है। हाल ही में वह अपनी पत्नी स्नेहल चंदवाडकर के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, मंदार चंदवाडकर की रियल लाइफ पत्नी स्नेहल चंदवाडकर अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में पहुंचीं। वहां जाकर वह भावुक हो गईं। उन्होंने खुद बाबा के सामने कहा कि वह अक्सर बहुत बोलती हैं, लेकिन आश्रम में उनके पास शब्द ही नहीं थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bani J को डेट करने पर Baseer Ali ने तोड़ी चुप्पी, धर्म परिवर्तन पर बोले- जिससे प्यार, उससे उम्मीद...
मंदार चंदवाडकर की पत्नी स्नेहल चंदवाडकर ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। स्नेहल चंदवाडकर ने गौरी गोपाल (वृद्धाश्रम) का भी दौरा किया। इस बारे में बाबा अनिरुद्धाचार्य ने उनसे पूछा कि उन्हें वहां जाकर कैसा लगा। उनके सवाल पर स्नेहल चंदवाडकर ने कहा, "बहुत अच्छा लगा। कुछ जगह ऐसी थीं कि आंखों से आंसू आ रहे थे। शब्द नहीं मिल रहे थे। वैसे तो मैं बहुत बोलती हूं, लेकिन वहां जाकर एक भी शब्द मुंह से नहीं निकला। बस आंख से आंसू आ रहे थे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: तू ये सब डिजर्व करती है...'- अरिश्फा ने लव के कैरेक्टर पर किया कमेंट, मचा बवाल

Aniruddhacharya के आश्रम पहुंचीं Snehal Chandwadkar
स्वामी अनिरुद्धाचार्य के बारे में जानकर मंदार चंदवाडकर का बेटा भी हुआ हैरान
स्नेहल चंदवाडकर ने अनिरुद्धाचार्य से बताया कि वहां जब वह सेवा में लगी थीं, तभी उनके पति मंदार चंदवाडकर का फोन आया। उन्होंने वीडियो कॉल पर अपने बेटे से भी बात कराई। स्नेहल ने बताया कि जब उनके बेटे पार्थ ने वीडियो कॉल पर अनिरुद्धाचार्य को देखा तो वो हैरान रह गया। उसने बाबा अनिरुद्धाचार्य के बारे में गूगल पर भी पता किया। वहीं दूसरी ओर अनिरुद्धाचार्य ने स्नेहल से मंदार चंदवाडकर और बेटे को भी आश्रम लाने के लिए कहा। बाबा अनिरुद्धाचार्य ने स्नेहल को सलाह दी कि बच्चों के लिए पढ़ाई-लिखाई जरूरी है, लेकिन सनातन को समझना भी बेहद जरूरी है।
