टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस खेलेंगे घरवालों के साथ गेम, क्या फेवरेटिज्म की वजह से घर में मचेगा बवाल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 16, 2023, 06:54 PM IST

Bigg Boss 17 Promo: टीवी शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। घर में पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स के बीच में बवाल देखने को मिला है। वहीं, घर में बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेलना शुरू कर दिया है। बिग बॉस घरवालों से साफ-साफ कहते हैं कि वो फेवरेटिज्म का गेम खेलेंगे।

Image

Bigg Boss 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17 Promo: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 शुरू हो चुका है। शो में मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार समेत 17 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। घर को तीन हिस्से में बांटा गया है। इस बार का सीजन काफी यूनिक है। घर में आते ही मुनव्वर और मन्नारा के बीच में नोकझोंक देखने को मिली थी। घर में पहले दिन घर में किचन की ड्यूटी को लेकर जमकर बवाल हुआ । घर चलाने की जिम्मेदारी दिमाग के सदस्यों को मिलती हैं। इस बात को लेकर घर में जमकर बवाल होता है।

मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स के सामने कहते हैं कि उन पर हमेशा पक्षपात करने का आरोप लगता है। इस बार सबके सामने कहता हूं कि मैं पक्षपात करूंगा जो मेरे शो के लिए बेहतर होगा वो करूंगा। क्या बिग बॉस का ये पक्षपात घरवालों पर पड़ेगा भारी।

बिग बॉस करेंगे घरवालों से पक्षपात

वीडियो में बिग बॉस कहते हैं कि पूरा घर एक साथ मौजूद है। अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, रिंकू धवन, नील भट्ट टीवी के चहेते सितारे मौजूद है लिस्ट बहुत लंबी है। मुझ पर आज नहीं तो कल पक्षपात करने का आरोप लगेगा। मैं आज सबके सामने डंके की चोट पर कहता हूं कि मैं बायस्ड हूं। हां, मैं खुदगर्ज हूं। जो मेरे शो के लिए काम आएंगे उन्हें फेवर करूंगा। जो मेरे शो के काम नहीं होंगे वो मेरे लिए ना के बराबर है। यहां से पक्षपात का खेल शुरू होता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article