Khufiya Movie Review : स्पाई-थ्रिलर फिल्म खुफिया में तबू बनीं रॉ एजेंट, दमदार एक्टिंग देख फैंस हुए कायल

Khufiya Movie Review: तब, अली फजल और वामिका गब्बी की फिल्म खुफिया नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी बुक एस्केप टू नोव्हेयर पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में तबू ने रॉ एजेंट की भूमिका निभाई है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें कैसी है फिल्म।

प्रियंका झाAuthored by: प्रियंका झाUpdated Oct 16 2023, 18:23 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

Release Date

Oct 5, 2023

Duration

2 hr 4 mins

khufiya review hindi tabu do fabulous job vishal bhardwaj movie

Khufiya Movie Review (credit pic: instagram)

Khufiya Movie Review: विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) की फिल्म खुफिया ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म में तबू,अली फजल और वामिका गब्बी ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। फिल्म की कहानी बुक एस्केप टू नोव्हेयर पर आधारित है। फिल्म में तबू ने जासूस कृष्णा मेहरा का रोल प्ले किया है। कृष्णा अपने काम की वजह से फैमिली को टाइम नहीं दे पाते हैं। कृष्णा अपनी फैमिली और काम को बैलेंस करना चाहती हैं। उसी दौरान कृष्णा को सीक्रेट मिशन पर भेज दिया जाता है। यहीं से उसकी जिंदगी में परेशानियां शुरू हो जाती है। क्या कृष्णा अपने देश से गद्दारी करने वालों को पकड़ पाएगी। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

कलाकारों की एक्टिंग

कृष्णा मेहरा के रोल में तबू ने शानदार काम किया है। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। विशाल भारद्वाज ने ये रोल पहले इरफान खान के लिए लिखा था। लेकिन उनकी मौत के बाद विशाल ने इस किरदार को तबू को ध्यान में रखते हुए लिखा। एक्ट्रेस ने अपने काम से लोगों को बिल्कुल निराश नहीं किया है। फिल्म में अली फजल ने रवि मोहन का किरदार निभाया है। रवि मोहन के किरदार में आपको गुड्डू भैया की झलक देखने को मिल सकती है। अली फिल्म में निगेटिव रोल में है। वामिका गब्बी ने रवि मोहन की पत्नी का किरदार निभाया है। वामिका ने अपने काम से लोगों को चौंका दिया है। उन्होंने इस अवसर का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया है। आशीष विद्धयार्थी ने रॉ चीफ की भूमिका निभाई है।