टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के सामने स्टेज पर ही भिड़ गए अभिषेक कुमार-ईशा मालवीय, कहा- 'ये नाखून मार रही..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 15, 2023, 09:33 AM IST

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस सीजन 17 की शुरुआत आज 15 अक्टूबर 2023 से होने वाली है। इससे पहले अब बिग बॉस 17 के प्रोमो भी सामने आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक प्रोमो में दों कंटेस्टेंट सलमान के सामने ही एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Bigg Boss 17 Promo

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान का रियलिटी शोबिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) आज 15 अक्टूबर 2023 से शुरू होने वाला है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस फैंस बड़ी बेसब्री से इस नए सीजन के पहले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं, जो आज रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। बिग बॉस के फर्स्ट एपिसोड से पहले अब शो के प्रोमो भी सामने आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक प्रोमो में दों कंटेस्टेंट सलमान के सामने ही एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। ये दो कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि ईशा मालवीय (Isha Malviya and Abhishek Kumar) और अभिषेक कुमार हैं।

दोनों एक साथ टीवी के हिट सीरियल उडारियां में एक साथ नजर आ चुके हैं, जिसके बाद अब वह बिग बॉस के घर में एंट्री मारने वाले हैं। आइए बिग बॉस 17 के इस पर एक नजर डालते हैं।

'ये मुझे नाखून मार रही है'

'मैं नहीं चाहती कि आप मेरी लाइफ में आओ.. (ईशा)। मैं भी नहीं चाहता कि मैं आपकी जिंदगी में आऊं (अभिषेक)'। इसके साथ ही वह कहते हैं, 'ये जब नाखून मार रही हैं मेरे तो मैं खुदको रोकूंगा नहीं।' फिर ईशा कहती हैं, 'इसका पूरा फोकस ही मुझे नीचा दिखाने का है।' अभिषेक कहते हैं, 'मैं भी आपकी फैमिली की इज्जत कर रहा हूं, फिर मैं अगर वहां जाउंगा तो मत बोलना।' इस बीच सलमान खान दोनों को देख काफी हैरान नजर आते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article