Khatron Ke Khiladi 13 Winner: रोहित शेट्टी का हिट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 13) के 13वें सीजन के विजेता डीनो जेम्स (Dino James) बन गए हैं। डीनो जेम्स को चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही 20 लाख रुपये की ईनाम राशि भी मिल गई है। अब सोशल मीडिया पर उनके फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं। फैंस को इस बात की खुशी है कि आखिरकार 'खतरों के खिलाड़ी 13' के इस सीजन को नया विनर मिल गया है। डिनो को शो का विजेता घोषित करने फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं, ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि डीनो ही डिजर्विंग विनर भी हैं।
डीनों ने ग्रैंड फिनाले का आखिरी स्टंट जीतकर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही उन्हें 20 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिया गया और एक ब्रैंड न्यू गाड़ी मारुती स्विफ्ट भी दी गई है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
ये हैं खतरों के खिलाड़ी 13 के टॉप 3 कंटेस्टेंट
एक तरफ जहां डीनो जेम्स को खतरों के खिलाड़ी 13 का विनर घोषित किया गया है, वहीं दूसरी ओर अर्जित तनेजा और ऐश्वर्या शर्मा टॉप 3 कंटेस्टेंट की लिस्ट में रहे हैं। फिनाले में डिनो जेम्स, अर्जित तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा, रश्मीत कौर और शिव ठाकरे एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे। हालांकि डीनो जेम्स ने सभी कंटेस्टेंट को हराकर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।
