Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री ने खलबली मच दी है। शो में अब तक अभिषेक और ईशा के बीच में लव एंगल दिखाया जा रहा था। अभिषेक ने घरवालों के सामने कहा था कि वो अभी भी ईशा के प्यार में हैं। वहीं, ईशा ने कहा था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया और अब सिर्फ हम अच्छे दोस्त हैं। समर्थ के आने के बाद बिग बॉस ईशा से पूछते हैं कि आप अभिषेक या समर्थ में से किसके साथ बेड शेयर करेंगी। इस पर ईशा अभिषेक का नाम लेती हैं।
ईशा और समर्थ की क्लिप वायरल हो रही है। वीडियो में समर्थ और ईशा बैठे होते हैं। ईशा समर्थ से कहती हैं कि मुझे माफ कर दे चिंटू। वहीं, समर्थ कहते हैं कि तूने ये फैसला लिया ना। तुझे अभिषेक के साथ बेड शेयर करना है।
सोशल मीडिया पर ईशा हुईं ट्रोल
ईशा मालवीय सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। यूजर्स एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ईशा एक साथ दो लड़के घूमा रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, एक साथ कितने लड़कों को पागल बना रही हो। तीसरे यूजर ने लिखा, ये बिग बॉस के इतिहास की सबसे बड़ी फ्लिपर है। समर्थ के घर में आने के बाद ईशा साफ इंकार कर देती हैं कि वो उनके बॉयफ्रेंड नहीं है। वो दोनों सिर्फ दोस्त है। इस पर समर्थ ईशा को झूठी कहते हैं।
