Rekha Viral Video: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा से Leslie Timmins and Saachi Nayak की शादी में मिली। इस वेडिंग में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे हुए थे। शत्रुघ्न सिन्हा भी दूल्हा-दूल्हन को आशीर्वाद देने के लिए परिवार के साथ पहुंचे थे। वेडिंग फंक्शन में रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा की मुलाकात हुई।
एक्ट्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा को देखते ही उनके पैर छूए और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा से गले मिली। सोशल मीडिया पर रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस को रेखा का ये जेश्चर पंसद आया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
रेखा ने छूए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर
एक यूजर ने लिखा, रेखा जी ने साबित कर दिया कि आप कितने भी बड़े हो जाओ। आपको अपने संस्कार नहीं भूलने चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, जब आप अपने से बड़ों की इज्जत करते हैं तो ऐसा हो ही जाता है। रेखा और शत्रुघ्न को साथ देखकर फैंस बेहद खुश है। वीडियो में रेखा ने शत्रुघ्न और सोनाक्षी के साथ पैपराजी को पोज दिया। ग्रीन कलर की साड़ी में रेखा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
70 और 80 के दशक में रेखा और शत्रुघ्न ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। इस लिस्ट में खून भरी मांग, रामपुर का लक्षमण दादा, दो यार, जानीदुश्मन, कहते हैं मुझको राजा समेत कई हिट फिल्में हैं।
