टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Isha Malviya के सपोर्ट में उतरे एल्विश यादव, कहा- 'वो दीपिका पादुकोण से तो सही है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 31, 2023, 08:58 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में ईशा माल्वीय और उनके समर्थ जुरेल व अभिषेक कुमार संग रिश्ते को लेकर काफी बवाल मच रहा है। इस बीच अब बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने भी इस पर कमेंट किया है, उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर भी तंज कसा है।

Image

Elvish Yadav on Isha Malviya

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में एक्टर समर्थ जुरेल की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही हंगामा मचना शुरू हो गया है। ईशा माल्वीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) व अभिषेक कुमार संग उनके रिश्ते को लेकर काफी बवाल मच रहा है। एक तरफ जहां समर्थ की एंट्री के वक्त बिग बॉस ने समर्थ को ईशा का बायफ्रेंड बताया तो ईशा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। ईशा ने पहले समर्थ संग अपने रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया, इसके बाद जब बाकी घर वालों ने उन्हें सच बताने के लिए कहा तो ईशा ने एक्टर के साथ अपना रिश्ता कबूल कर दिया और उनके साथ क्लोज होती नजर आई हैं।

इस बीच अभिषेक और समर्थ के बीच भी जमकर लड़ाई और गाली-गलौज होती नजर आई हैं। इस बीच अब बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने भी इस पूरे हंगामें पर कमेंट किया है, उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर भी तंज कसा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

दीपिका पादुकोण को एल्विश ने किया ट्रोल

सोशल मीडिया पर इन दिनों दीपिका पादुकोण को जमकर ट्रोल किया जा रहा है, दीपिका ने रणवीर के साथ अपने ओपन रिलेशनशिप को लेकर कमेंट किया था। जिसके बाद अब ईशा मालवीय को लेकर कमेंट करते हुए एल्विश ने कहा, 'मैं बिग बॉस देख रहा हूं, वहां ईशा, अभिषेक और समर्थ के बीच लव ट्राइएंगल चल रहा है। लेकिन ईशा ने मना किया है कि वह किसी के साथ भी नहीं है। इसलिए मुझे लगता हैं कि वह दीपिका पादुकोण से तो बेहतर ही है।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article