टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत संग ब्रेकअप पर बोलीं अंकिता लोखंडे, कहा, '7 साल बाद प्यार खत्म..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 31, 2023, 08:04 AM IST

Bigg Boss 17, Ankita Lokhande on Sushant Singh Rajput: पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ रही है। इस बीच उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत संग अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर बात की है।

Image

Ankita Lokhande Talks about her Break up with Sushant Singh Rajput

Bigg Boss 17, Ankita Lokhande on Sushant Singh Rajput: पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ रही है। बिग बॉस के घर में अंकिता के गेन को फैंस काफी बारीका से देख रहे हैं। विक्की और अंकिता के बीच होने वाली अनबन और लड़ाई झगड़े भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में सनी आर्या और खानजादी से बाद करते हुए अंकिता लोखंडे अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा करती हैं। सुशांत का नाम लिए बगैर ही वह अपने और एक्टर के रिश्ते को लेकर बात करती हैं।

अंकिता, सुशांत के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर भी खुलासा करती हैं। जिसके बाद अब अंकिता लोखंडे का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

‘उसकी आंखों में मुझे प्यार नहीं दिखता था’

बिग बॉस के घर में बात करते हुए अंकिता ने कहा, ‘हम पवित्र रिश्ता की शुरुआत से ही डेट करने लगे थे, हमारे रिश्ते को 7 साल से ज्यादा का वक्त हो गया था। इस समय के बाद मुझे उनकी आंखों में मेरे लिए प्यार दिखना खत्म हो गया था। जिसके बाद हमने अलग होने का फैसला कर लिया।’ अंकिता ने सुशांत की मौत पर कहा, ‘जब वो गया तो मेरे और मेरी फैमिली के लिए काफी मुश्किल था। लोग ट्रोल भी कर रहे थे।’ इस बीच कई लोगों को मानना है कि अब अंकिता को सुशांत को लेकर बातें नहीं करनी चाहिए।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article