टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में उतरीं देवोलिना भट्टाचार्य, विक्की जैन को लगाई लताड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 28, 2023, 02:55 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच जमकर झगड़े हो रहे हैं। वीकेंड का वार पर सलमान ने समझाया कि आखिर दोनों कहां गलत दिख रहे हैं। विक्की अंकिता को घर में हर वक्त बेइज्जत करते हैं। इस वजह से अंकिता के फैंस विक्की को ट्रोल कर रहे हैं। अब अंकिता के सपोर्ट में देवोलीना भट्टाचार्य उतरी हैं।

Image

Devoleena Bhattacharjee slams vicky jain (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में इस बार सिंगल वर्सेज कपल्स की थीम है। शो में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ एंट्री ली है। घर में दोनों के बीच जमकर झगड़े हो रहे हैं। इस वजह से अंकिता घर में काफी अपसेट नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अंकिता के फैंस और कई सेलेब्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। इस वजह से फैंस विक्की को ट्रोल कर रहे हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य का नाम भी शामिल हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर विक्की को जमकर लताड़ लगाई है।

देवोलीना ने ट्वीट कर लिखा, पति- पत्नी के बीच मन मुनटाव तो चलता रहता है। लेकिन हर रोज अपनी पत्नी की बेइज्जती करना कभी एंटरटेनिंग नहीं हो सकता है। खासतौर पर बिग बॉस 17 के घर में।

देवीलीना ने विक्की को लगाई लताड़

फैंस देवोलीना के ट्वीट को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कोई भी रिलेशनशिप गेम से ऊपर नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा, किसी भी रिश्ते में इज्जत देना बहुत जरूरी है। तीसरे यूजर ने लिखा, अंकिता और विक्की का तो रोज का है। इसमें क्या नया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। वीकेंड का वार पर भी सलमान ने अंकिता और विक्की को समझाया है। लेकिन इसके बाद भी दोनों के रिश्ते में दरार बढ़ रही है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article