Aditya Roy Kapoor -Ananya Panday Viral Video: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की डेटिंग की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। दोनों हाल ही में डिनर डेट के लिए गए थे। रूमर्ड कपल ट्विनिंग आउटफिट में नजर आया। आदित्य और अनन्या ने साथ में पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अनन्या आदित्य के कंधे पर अपना सिर रखे हुए और उनका हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं। कपल के रोमांटिक वायरल वीडियो ने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
वीडियो में कपल साथ में नजर आ रहा है। दोनों अपने किसी दोस्त से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि हर चीज पब्लिक में शेयर नहीं होनी चाहिए। वहीं, कुछ लोग अनन्या और आदित्य पर प्यार लुटा रहे हैं।
आदित्य-अनन्या का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल
आदित्य और अनन्या ने अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया है। करण जौहर ने पिछले साल अपने शो कॉफी विद करण में आदित्य और अनन्या के रिलेशनशिप को लेकर हिंट दिया था। इसके बाद कपल के वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आदित्य और अनन्या अक्सर साथ में लंच और डिनर डेट पर स्पॉट होते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या आयुष्मान के साथ ड्रीम गर्ल 2 में नजर आई थी।
