Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 पहले ही दिन से सुर्खियों में है। दो हफ्तों के अंदर ही बिग बॉस 17 ने फैंस के दिल में अपनी जगह बना ली है। मेकर्स शो की टीआरपी को बनाए रखने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस बार वीकेंड का वार शुक्रवार और शनिवार को आएगा। रविवार को अरबाज और सोहेल खान कंटेस्टेंट्स को जमकर रोस्ट करेंगे। मेकर्स ने शो का मजेदार प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में अरबाज और सोहेल घरवालों से रिलेशनशिप पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रोमो में सोहेल घरवालों से पूछते हैं कि सबसे मंझा हुआ खिलाड़ी कौन है? इस पर अरबाज कहते हैं कि मंझा का तो पता नहीं। लेकिन बांधा हुआ तो ऐश्वर्या, नील ने आपको बांध रखा है। सोहेल कहते हैं क्या हमारे पास मिया- बीवी के झगड़े को सुलझाने का कोई टिप है। अरबाज कहते हैं, अपने पास और वो हंसने लगते हैं।
रिलेशनशिप एडवांस देने से बचते दिखे अरबाज- सोहेल
इसके बाद सोहेल कहते हैं, हमारा जो करंट स्टेंट्स है उस हिसाब से कोई टिप देना भी नहीं चाहिए। वीकेंड के वार पर अरबाज और सोहेल कंटेस्टेंट्स के साथ काफी चील मूड में नजर आए। फैंस एपिसोड के टेलिकास्ट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस हफ्ते घर से वीकेंड का वार पर सोनिया बंसल आउट हो गई है। घरवालों ने सोनिया को वोट आउट कर दिया था।
