टीवी मसाला

Bigg Boss 17: घर में ईशा को लेकर अभिषेक और समर्थ में हुआ झगड़ा, हाथापाई पर उतरे दोनों

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 29, 2023, 02:03 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में समर्थ जुरेल के आने से अभिषेक कुमार का इमोशनल ब्रेकडाउन हो जाता है। समर्थ ये सब देखकर गुस्से में आ जाते हैं। समर्थ कहते हैं कि ईशा जैसी झूठी लड़की मैंने आज तक नहीं देखी। इस बात को लेकर अभिषेक और समर्थ के बीच बहुत बड़ा झगड़ा होता है।

Image

Abhishek and Samarth Fight (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 में दर्शकों को भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री के बाद खलबली मच गई है। समर्थ की एंट्री से ईशा के चेहरे की हवाइयां उड़ जाती हैं। वहीं, अभिषेक का मुंह उतर जाता है। घर में आते ही समर्थ सबके सामने खुलासा करता है कि वो ईशा के बॉयफ्रेंड है। दोनों एक साल से एक - दूसरे के साथ है। इस पर ईशा कहती हैं कि वो उनके बॉयफ्रेंड नहीं है। इस बात को सुनकर समर्थ हैरान रह जाते हैं।

समर्थ घरवालों के सामने कहता है कि ईशा सबसे झूठी लकड़ी है। मैं भी किस गधी की साइड ले रहा हूं जो मुझे अपना बॉयफ्रेंड तक मानने को तैयार नहीं है। ईशा को लेकर अभिषेक और समर्थ में झगड़ा होता है। दोनों एक- दूसरे के साथ हाथापाई तक करने को तैयार हो जाते हैं। घर के बाकी सदस्यों को दोनों को रोकते हैं। घर में विक्की और मुनव्वर ईशा को समझाते हैं कि उसे झूठ नहीं बोलना चाहिए। वरना वो खुद फंसती चली जाएगी।

ईशा को लेकर अभिषेक- मुनव्वर में हुआ झगड़ा

वीकेंड का वार पर घर में मनस्वी माम्गई और समर्थ जुरेल ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ले ली है। इस हफ्ते सोनिया बंसल घर से बेघर हो गई है। सोनिया घर से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article