टीवी मसाला

Bigg Boss 16: कैप्टेंसी टास्क को लेकर टीवी की बहुएं आई आमने -सामने, क्या होगा इस झगड़े का अंजाम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 24, 2022, 06:17 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में निम्रत कौर अहलूवालिया और टीना दत्ता के बीच कैप्टेंसी को लेकर हुआ बड़ा झगड़ा। क्या इस झगड़े के बाद खत्म हो जाएगी दोनों की दोस्ती।

Image

nimrit and tina bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में साजिद खान (Sajid Khan) के बाद नए कैप्टन का चुनाव होने वाला है। कैंप्टेसी टास्क से पहले टीवी की बहूएं निम्रत (Nimrit Kaur Ahluwalia) और टीना (Tina Datta) के बीच झगड़ा हो गया। ये झगड़ा कैप्टेंसी में एक- दूसरे को सपोर्ट करने पर शुरू हुआ था। घर में टीना और निम्रत के बीच में अच्छी बॉन्डिंग है। लेकिन कैप्टेंसी टास्क को लेकर दोनों के रिश्ते में दरार देखने को मिली। कलर्स टीवी की तरफ से एक प्रोमो जारी किया गया है।

प्रोमो में टीना, शालीन, निम्रत और साजिद खान साथ में बैठे नजर आए। टीना ने कहा कि वो इस हफ्ते घर की कैप्टन बनना चाहती हैं और इसके लिए उनका सपोर्ट चाहती हैं। निम्रत ने कहा कि वो उनका सपोर्ट करेंगी। टीना ने कहा कि वो उनका कमिटमेंट चाहती हैं। इस बात को सुनने के बाद निम्रत चिढ़ जाती है और कहती हैं कि ये काफी इरिटेटिंग है।

कैप्टेंसी टास्क को लेकर निम्रत और टीना में हुआ झगड़ा

निम्रत कहती हैं कि मुझे टीना पर पूरा भरोसा है, लेकिन उन्हें नहीं। हमेशा टीना को जस्टिफिकेशन चाहिए होता है। निम्रत की बातें सुनने के बाद टीना कहती हैं कि हाईपर और अग्रेसिव मत हो। इस बीच शालीन दोनों को शांत करने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं। प्रोमो को देखने के बाद ये बात को साफ हो गई है कि घर में कैप्टेंसी टास्क होने वाला है। इस टास्क के बाद ही नया कैप्टन चुना जाएगा। निम्रत और टीना की लड़ाई क्या मोड लेती है, इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। क्या घर में एक बूार फिर बदलेंगे कंटेस्टेंट के बीच के इक्वेशन? आपको बताते चलें कि शुरुआत से ही घर में टीना दत्ता, शिव, निम्रत, अब्दू, साजिद खान और एमसी स्टैन का ग्रुप है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article