Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के रिलेशनशिप पर कई बार सवाल उठे हैं। सलमान खान से लेकर घर के कंटेस्टेंट तक ने उनके रिश्ते को झूठा और बनावटी करार दिया है। वह दोनों अक्सर एक दूसरे से लड़ते भी नजर आते हैं। हालांकि अंकित और प्रियंका के रिश्तें की एक बात दो दर्शकों को काफी पसंद आती हैं, कि तमाम झगड़ों के बावजूद दोनों के एक दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। बिग बॉस के ताजा एपिसोड में अंकित गुप्ता, प्रियंका के लिए बेड टी लेकर आते हैं। हालांकि किसी वजह से दोनों के बीच बहस हो जाती है, जो काफी बढ़ जाती है।
अंकित ने प्रियंका को यूं बाहों में भर लिया
हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका और अंकित का प्यारा बॉन्ड नजर आ रहा है। वीडियो में प्रियंका, अंकित से गुस्सा नजर आ रही हैं और इसी वजह से वह बाहर सोफे पर सो रही हैं। प्रियंका को सोफे पर लेटा देख अंकित उनके पास आते हैं और उन्हें बेडरूम में जाने के लिए कहते हैं। उनके बार-बार बोलने के बावजूद जब प्रियंका अंदर जाने के लिए नहीं उठतीं तो अंकित उन्हें गोद में उठा लेते हैं और अंदर ले जाते हैं। जिसके साथ ही प्रियंका ब्लश करने लगती हैं। वहां अर्चना भी मौजूद होती हैं और दोनों को देखकर मुस्कुराने लगती हैं।
क्यों हुआ था झगड़ा?
अंकित, प्रियंका के लिए सुबह-सुबह बेड टी लेकर आए थे, जिससे प्रियंका काफी खुश हो जाती हैं। वह बोलती हैं कि पूरे सीजन में शायर सिर्फ दूसरी बार ही तू मेरे लिए बेड टी लेकर आया है। जिसपर अर्चना बीच में कूद पड़की हैं और कहती हैं कि एक तो वो तुम्हारे लिए चाय लेकर आया है उल्टा तुम उसे सुना रही हो। अंकित भी अर्चना की इस बात का समर्थन करने लगते हैं। जिससे प्रियंका नाराज हो जाती हैं और दोनों में बहस बाजी शुरू हो जाती है। एक समय पर प्रियंका रोने भी लगती हैं।
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अंकित गुप्ता, अर्चना गौतम, सुंबुल तौकीर खान, एमसी स्टेन और सौंदर्या शर्मा नॉमिनेट हो गई हैं
