टीवी मसाला

लव बाइट के साथ पकड़े गए Avinash Mishra, Eisha Singh को चीट करने का मिला पक्का सबूत? फोटो ने फैलाई सनसनी

Avinash Mishra Video: एक्टर अविनाश मिश्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर पर ईशा सिंह को चीट करने का आरोप लगा है। इस वीडियो अविनाश के नए वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

Image

avinash mishra-eisha singh (photo credit- instagram)

Avinash Mishra Video: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) का ब्रेकअप काफी चर्चा बटोर रहा है। अविनाश पर ईशा को चीट करने का आरोप लगा है और अब ऐसे कई सबूत सामने आ गए हैं, जिससे अविनाश पर ये आरोप भी साबित हो गया है। पहले ईशा की मां ने अविनाश पर बेटी को धोखा देने का आरोप लगाया था और फिर ईशा के भाई रुद्राक्ष ने अविनाश की चैट लीक कर दी थी। अब इस मामले में नया फोटो सामने आ गया है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। इस फोटो में अविनाश के गले पर एक निशान ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। दूसरी लड़कियों के चक्कर में इन 7 एक्टर्स ने पार्टनर को दिया धोखा, बाहर चलाए खूब चक्कर

अविनाश मिश्रा के वीडियो ने मचाई हलचल

अविनाश मिश्रा का सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर के गले पर एक ब्राउन कलर का निशान दिखाई दे रहा है और दावा किया जा रहा है कि अविनाश की गर्दन पर ये निशान लव बाइट का है। फोटो में एक्टर की दो तस्वीरों के स्क्रीनशॉट को शामिल किया गया है। पहली तस्वीर में अविनाश कार में हैं और मुंबई की तरफ आ रहे हैं। ये तस्वीर अविनाश की एक इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट है। इस तस्वीर पर लिखा है, '26 अक्टूबर को लेट नाइट दिल्ली से मुंबई आया। पहले कश्मीर से दिल्ली गया और फिर मुंबई आया।' दूसरी तस्वीर में अविनाश किसी शख्स से बातचीत कर रहे हैं और उन्होंने ब्राउन कलर की टीशर्ट पहनी है। इस दौरान एक्टर के गले पर साफ ब्राउन कलर का निशान दिखाई दे रहा है। दावा है कि एक्टर का ये निशान लव बाइट है और अविनाश ने ईशा को किसी और लड़की के लिए चीट किया है। Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में बिल्लियों की तरह लड़ी ऑडियंस, जमकर चले लात-घूसे

    अविनाश मिश्रा को सेलेब्स ने किया अनफॉलो

    इस वीडियो के साथ भी लिखा है, 'क्या और सबूत चाहिए?' इस तस्वीर पर लिखा है, 'अगले दिन 27 अक्टूबर की सुबह एक एड शूट। यह तस्वीर दिल्ली में उनकी पिछली रात की रोमांचक घटना के बारे में बताती है।' इसी पोस्ट पर एक यूजर ने खुलासा किया है कि अविनाश को शगुन और रजत दलाल ने अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, इस फोटो की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

    अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का ब्रेकअप

    बता दें कि अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप ने काफी ड्रामेटिक रूप ले लिया है। इस मामले में ईशा और अविनाश ने क्रिप्टिक पोस्ट किया है, लेकिन रजत दलाल ने एक वीडियो शेयर कर अविनाश को ईशा से दूर रहने की नसीहत दी है। इसके अलावा ईशा के भाई ने भी अविनाश को आगे से पंगा न लेने की धमकी दी है। इन सबके बीच अविनाश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ईशा को बेवफा का टैग दिया है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article