टीवी मसाला

कैंसर से जूझ रहीं Dipika Kakar की फिर होगी सर्जरी? अफवाहों फैलते ही भड़के Shoaib Ibrahim; बताया सच

Shoaib Ibrahim Angry On Dipika Kakar Surgery Rumors: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की सर्जरी की अफवाह फैली, जिसे लेकर अब शोएब इब्राहिम ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पोस्ट साझा कर खबर फैलाने वालों को लताड़ा है।

Image

Shoaib Ibrahim ने दीपिका कक्कड़ की सर्जरी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Shoaib Ibrahim Angry On Dipika Kakar Surgery Rumors: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ ने 'ससुराल सिमर का' की सिमर बनकर सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया। अब भले ही दीपिका कक्कड़ छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। दीपिका कक्कड़ बीते साल लिवर कैंसर की चपेट में आ गई थीं। तब से अभी तक उनकी दो बार सर्जरी हो चुकी है, साथ ही उनका ईलाज भी जारी है। लेकिन हाल ही में दीपिका कक्कड़ को लेकर खबर आई कि उनकी एक बार फिर से सर्जरी होने वाली है। एक सोशल मीडिया पेज ने पोस्ट साझा कर ये दावा किया था। लेकिन इस दावे पर शोएब इब्राहिम ने नाराजगी जाहिर की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Avinash Mishra ने इस हसीना संग मिलकर किया Eisha Singh को चीट? यूजर्स के कमेंट ने खोली पोल

शोएब इब्राहिम ने यू-ट्यूब व्लॉग में उस पोस्ट को दिखाया और लोगों के साफ कहा कि दीपिका की तबीयत बिल्कुल ठीक है। शोएब इब्राहिम ने कहा, "ये सरासर गलत है, ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। आखिरी बार फरवरी में ही एक सर्जरी हुई थी, उसके बाद से ऊपर वाले के शुक्र से कोई ऐसी नौबत नहीं आई है। आगे भी ऐसी कोई नौबत नहीं दिखती है। ऐसे लोगों को गलत जानकारियां मिलती हैं और मैसेज भी आ रहे हैं कि दीपिका की सर्जरी होने वाली है। कोई सर्जरी नहीं होने वाली है दोस्तों, चीजें बहुत सही हो रही हैं। मैंने पहले भी कहा था कि स्वास्थ्य को लेकर गलत जानकारियां मत फैलाएं। बहुत सारे लोग हैं जो हमसे जुड़े हैं, हमारे लिए दुआ करते हैं और हमें स्वस्थ देखना चाहते हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर पर मेहरबान हुए Salman Khan, फिनाले से पहले ऑफर किया सॉन्ग

इंफ्यूजन के लिए अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़

इंफ्यूजन के लिए अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़

    शोएब इब्राहिम ने इस बारे में आगे कहा, "हर कोई क्लिकबैट करता है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर ऐसा नहीं करना चाहिए। हर किसी का अपना-अपना काम है, तरीका है। लेकिन स्वास्थ्य पर नहीं करना चाहिए।" वहीं दीपिका कक्कड़ ने भी कहा कि ऐसे लोगों को लगेगा कि अरे एक और सर्जरी होने जा रही है। ये थोड़ा गलत हो गया है।

    शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट

    शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में आगे कहा कि बहुत बार लोग पूछते हैं कि दीपिका का स्वास्थ्य कैसा है, पापा का स्वास्थ्य कैसा है? एक्टर ने कहा, "हां चीजें पहले से बेहतर हो रही हैं, सफर बहुत लंबा है। हर दिन, हर महीना एक जैसा नहीं होता है। कभी लगता है कि ठीक है, लेकिन कभी लगता है कि और ठीक होना बाकी है। पापा ने भी वॉकर पर चलना शुरू कर दिया है। वो बगैर वॉकर के भी शुरू कर रहे हैं। धीरे-धीरे चीजें सही हो रही हैं। ऊपरवाले की मेहरबानी तो है ही।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article