Bigg Boss 16; Shalin Bhanot and Soundarya Sharma: बिग बॉस 16 के घर में लव एंगल फुटेज में आने का अब एक घिसा-पिटा तरीका हो गया है, हालांकि हर सीजन में हमें कई लव स्टोरीज देखने को मिलती है। बिग बॉस 16 के घर में एक तरह जहां सौंदर्या शर्मा और गौतम विज के बीच प्यार देखने को मिला वहीं प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच भी फीलिंग्स नजर आती हैं। इस बीच गौतम के घर से बेघर होने के बाद से ही शालीन भनोट, सौंदर्या के नजदीक आने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं सौंदर्या भी उन्हें पूरा-पूरा भाव दे रही हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में तो शालीन ने एक बड़ा खुलासा भी कर दिया है।
‘वो तो गौतम बीच में आ गया’
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा और अर्चना गौतम के साथ बात करते नजर आ रहे थे। तीनों के बीच में बात पहले शालीन और टीना दत्ता के रिलेशन से शुरू हुई, हालांकि बात में वह सौंदर्या और शालीन के रिश्तों पर बात करने लगे। इस बीच शालीन ने कहा, ‘सौंदर्या को देखकर मुझे बात करने का तो मन था, लेकिन वो तो गौतम बीच में आ गया।’ जिसके बाद तीनों हंसने लगे। हालांकि यह बोलने के तुरंत बाद ही शालीन ने कहा, ‘यार ये बाहर काफी गलत नजर आएगा, मुझे ऐसा नहीं बोलना चाहिए।’
सौंदर्या शर्मा खेल रही हैं बड़ा गेम
वहीं अगर सौंदर्या शर्मा के गौतम के जाने के बाद के गेम की बात करें तो वह अभी भी लव एंगल को ही बरकरार रखना चाहती हैं। वह अक्सर शालीन के साथ इसी मुद्दे पर बातचीत करती नजर आती हैं। अर्चना और सौंदर्या के बीच यह बात भी हुई थी कि गेम में रहने के लिए सौंदर्या को शालीन का यूज करना चाहिए।
बता दें कि सौंदर्या, शालीन और टीना के रिश्तें की सच्चाई भी बाहर लाने की कोशिश कर रही हैं। वह शालीन से नजदीक आकर टीना को जलाने की कोशिश करती हैं।
