टीवी मसाला

Bigg Boss 16: टीना दत्ता ने सुंबुल खान को दी खुलेआम धमकी, बोलीं- 'मैं इसकी जिंदगी नर्क बना दूंगी'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 23, 2022, 07:55 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट के बीच जो लव ट्राएंगल बनता नजर आ रहा था, वह अब पूरी तरह से टूट गया है। तीनों के रिश्तों में आई दरार का फायदा अब अर्चना गौतम और घर के बाकी सदस्य उठा रहे हैं।

Image

Bigg Boss 16: Tina Dutta and Sumbul touqeer khan

KEY HIGHLIGHTS
  • सुंबुल और शालीन के रिश्ते में दरार आ गई है।
  • टीना दत्ता ने सुंबुल को दे दी धमकी।
  • अर्चना की चिंगारी के बाद भड़क गई टीना।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर शालीन भनोट (Shalin Bhanot), टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर खान कुछ समय पहले तक काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे, हालांकि कुछ समय पहले सुंबुल और शालीन ज्यादा करीब आ गए और टीना अपने आप को अलग महसूस करने लगीं। फिर सलमान खान ने पिछले वीकेंड के वार पर सुंबुल को खरी खोटी सुनाई तो उनका शालीन के साथ रिश्ता भी कमजोर हो गया। अब टीना और शालीन तो एक साथ बात करते नजर आते हैं लेकिन सुंबुल अपने आप को दोनों से दूर रख रही हैं। तीनो के रिश्तों में आई दरार का फायदा अब अर्चना उठाती नजर आ रही हैं।

अर्चना ने लगाई चिंगारी और फूट गईं टीना

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना रूम 4 में गंदगी के बारे में शिकायत करती हुई नजर आ रही हैं। अर्चना टीना को उकसाने के लिए यह जानबूझ कर कहती हैं, ‘तुम सब इतना हाइजीनिक बनते है और अपने रूम की हालत ऐसी कर रखी है, सिर्फ कपड़ों और फेस को साफ रखने से कुछ नहीं होगा। हमेशा वो बेचारी सुंबुल ही सफाई करती हैं।’ बस सुंबुल का नाम सुनते ही टीना भड़क जाती हैं, और अर्चना के साथ बहस करने लगती हैं। इसके साथ ही वह शालीन और सुंबुल पर भी नाराजगी जताती हैं, कि जब अर्चना उनपर सफाई ना करने के आरोप लगा रही थी तो उन लोगों ने टीना का सपोर्ट क्यों नहीं किया।

‘मैं उसकी जिंदगी नर्क कर दूंगी’

इस बीच साजिद खान ने बात करते हुए टीना काफी गुस्से में नजर आती हैं और कहती हैं कि सुंबुल को बताना चाहिए था कि हमेशा टीना ही रूम की सफाई करती हैं। वहीं दूसरी ओर सुंबुल और शालीन के बीच में बहस शुरू हो जाती है। सुंबुल, शालीन को कहती हैं कि वह अब टीना और उसे ट्रस्ट नहीं करती हैं। जिसके बाद शालीन भड़क कर वहां से चला जाता है।

वहीं इस सब के बीच गार्डन एरिया में अर्चना आग में घी डालकर इन तीनों की लड़ाई के मजे ले रही होती हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article