टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सुंबुल तौकीर खान होंगी घर से बेघर? खुद पिता ने की फैंस से अजीब सी मांग!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 24, 2022, 11:12 AM IST

Bigg Boss 16, Sumbul Touqeer Khan’s Father: सुंबुल तौकीर खान के पिता की चर्चा इस सीजन में लगातार बनी हुई है। हाल ही में टीना दत्ता और शालीन भनोट के खिलाफ उनके बयान के खिलाफ काफी लोगों ने नाराजगी जताई थी, अब उन्होंने सुंबुल के खिलाफ ही एक ऐसा बयान दिया है, जिससे उनकी पूरी गेम ही खत्म हो सकती है।

Image

Sumbul Touqeer Khan and her Father

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सुंबुल तौकीर खान के पिता ने दिया बड़ा बयान।
  • अपनी बेटी को घर से बेघर करने की मांग कर रहे हैं।
  • सुंबुल के पिता उन्हें बिग बॉस भेजकर पछता रहे हैं।

Bigg Boss 16: सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) को लेकर बिग बॉस 16 के घर में बीते समय से काफी विवाद हो रहा है। जब से वीकेंड के वार में सलमान खान ने उनके और शालीन भनोट के रिश्तों पर सवाल उठाए हैं, तभी से उनका पूरा गेम ही पलट गई है। सुंबुल इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दी गई हैं। अर्चना गौतम, एमसी स्टैन, अंकित गुप्ता और सौंदर्या शर्मा के साथ ही सुंबुल पर भी घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच उनके पिता ने एक फैंस से एक अजीब सी ही अपील कर दी है। जिसको सुनकर हर कोई हैरान है।

‘मेरी बेटी को घर से निकाल दो’

सुंबुल इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं इस बीच उनके पिता से उम्मीद की जा सकती हैं कि वह फैंस से उनको ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील करेंगे। हालांकि इसका कुछ उलटा ही नजर आ रहा है। सुंबुल के पिता ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘मेरी बेटी एक प्रोटेक्टिव वातावरण में पली-बढ़ी हैं। इसी वजह से जब बिग बॉस का ऑफर आया तो मुझे लगा कि इससे वह दुनियादारी को और अच्छे से समझने लगेगी। ना ही मैंने शो को पहले कभी फॉलो किया था और ना ही सुंबुल ने, लेकिन अब मैं अपने फैसले से पछता रहा हूं। मेरे इस फैसले से फायदा होने की जगह उसे नुकसान ही हुआ है।’

सुंबुल को घर से बेघर करने की मांग

इसके साथ ही सुंबुल के पिता ने फैंस से गुजारिश की है कि उन्हें घर से बेघर कर दिया जाए। इस हफ्ते वह नॉमिनेटेड हैं अगर लोग उन्हें वोट नहीं करते हैं तो सुंबुल को घर से निकाल दिया जाएगा।

बता दें कि उनके पिता ने हाल ही में उनसे कॉल के माध्यम से बात की थी और टीना दत्ता व शालीन भनोट को सबक सिखाने के लिए कहा था। सुंबुल के पिता ने जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल टीना और शालीन के खिलाफ किया था, फैंस के साथ ही दोनों के परिवार वालों ने भी इसके खिलाफ अपनी नाराजगी जताई थी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article