टीवी मसाला

Ankit Gupta को दी गई थी कॉम्प्रोमाइज की सलाह, एक्टर ने बताया कास्टिंग काउच का किस्सा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 29, 2023, 10:01 PM IST

Ankit gupta was asked to compromise: अंकित गुप्ता ने खुलासा किया कि जब उन्हें समझौता करने के लिए कहा गया तो उन्होंने इसे 'जीवन का सबसे बुरा अनुभव' कहा। एक्टर ने कहा कि वह हैरान रह गए और कहा कि उन्होंने उस व्यक्ति से कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि वह उस प्रकार के व्यक्ति नहीं हैं।

Image

ankit gupta

Ankit gupta casting couch experience: बिग बॉस सीजन 16 से अंकित गुप्ता को खूब पॉपुलैरिटी मिली है। इससे पहले अंकित को लोकप्रिय शो उड़ारियां में देखा गया था। अपने इस शो से एक्टर को बहुत प्रसिद्धि मिली थी। प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अंकित की केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा था और दर्शकों ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया था। सलमान खान के रियलिटी शो से बाहर होने के बाद, अंकित अब गौतम विग के साथ जुनूनियत नाम का टीवी शो में काम करने वाले हैं। अब इसी बीच अंकित ने एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों की एक कास्टिंग काउच घटना को याद किया है।

अभिनेता अंकित गुप्ता ने एक अजीबोगरीब सलाह शेयर की है जो उन्हें अपने करियर की शुरुआत में मिली थी। अंकित ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें समझौता करने के लिए कहा गया था। उनको कहा गया था कि इंडस्ट्री में बने रहने के लिए और काम पाने के लिए इन सब से गुजरना पड़ता है। उन्होंने यहां तक कहा कि कैसे लोग कई दिग्गजों के नाम लेते थे जिन्हें उन्होंने लॉन्च किया था। अभिनेता ने यह भी दावा किया कि लोग उन्हें बताते थे कि उन्होंने जिन भी सितारों को लॉन्च किया, उन्होंने उस मुकाम तक पहुंचने के लिए समझौता किया है और तब वो अभी हैं।

अंकित गुप्ता ने खुलासा किया कि जब उन्हें समझौता करने के लिए कहा गया तो उन्होंने इसे 'जीवन का सबसे बुरा अनुभव' कहा। एक्टर ने कहा कि वह हैरान रह गए और कहा कि उन्होंने उस व्यक्ति से कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि वह उस प्रकार के व्यक्ति नहीं हैं। किसी ने उससे कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करना चाहता तो ठीक है, लेकिन वह व्यक्ति उसे अंकित को छूने देना चाहता था। अभिनेता ने कहा कि किसी ने उनसे कहा, 'ठीक है, आप ये नहीं करना चाहते, लेकिन कम से कम मुझे इसे छूने तो दीजिए। ऊपर से ही है। मैं चौंक गया और अपने आप से कहा क्या हो रहा है?'

वर्कफ्रंट की बात करें तो अंकित ने 2012 में बालिका वधु के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। बाद में उनको बॉलीवुड फिल्म तूतिया दिल में देखा गया। लेकिन, साड्डा हक से उन्हें काफी पहचान मिली। उन्हें बेगूसराय, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, मायावी मलिंग, कुंडली भाग्य, इलीगल-जस्टिस, आउट ऑफ ऑर्डर, बेकाबू 2 और मैं हीरो बोल रहा हूं में भी देखा गया।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article