टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन भनोट को छोड़ अब अंकित गुप्ता के पीछे पड़ीं टीना दत्ता, जमकर किया फ्लर्ट!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 6, 2022, 08:06 AM IST

Bigg Boss 16; Shalin Bhanot and Tina Dutta: बिग बॉस के घर में टीना दत्ता और शालीन भनोट एक दूसरे को बस एक अच्छा दोस्त मानते हैं, लेकिन उनके हरकतें ऐसी होती है कि मानों दोनों रिलेशनशिप में हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में टीना दत्ता अंकित गुप्ता के साथ फ्लर्ट करती नजर आई हैं। जिसको देख शालीन आग बबूला हो गए।

Image

Bigg Boss 16 Ankit Gupta and Tina Dutta

KEY HIGHLIGHTS
  • टीना दत्ता ने अंकित गुप्ता के साथ जमकर फ्लर्ट किया।
  • टीना को फ्लर्ट करता देख शालीन भनोट जेलेस हो गए।
  • अंकित गुप्ता बिग बॉस के घर के नए कप्तान बन गए हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में बीते कुछ दिनों से शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिश्ते पर सवाल उठते आ रहे हैं। इस बीच दोनों ने एक दूसरे को केवल एक अच्छा दोस्त ही बताया। अब समय-समय पर वह अपने इस दोस्त वाले बयान को खुद ही झूठा करार दे रहे हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में टीना दत्ता, टीवी एक्टर अंकित गुप्ता के साथ जमकर फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। टीना कभी अंकित के बालों की तारीफ करती हैं, तो कभी इनके हाव भाव की। इस बीच शालीन भनोट का रिएक्शन देखने वाला होता है। टीना को अंकित के साथ फ्लर्ट करता देख शालीन आग बबूला हो जाते हैं और वहां से उठकर चले जाते हैं।

जब प्यार नहीं तो जलती क्यों है?

टीना दत्ता और शालीन भनोट बात कर रहे थे, तब ही अंकित सामने आ जाते हैं। इस बीच टीना उनके बालों, स्माइल और ड्रिसिंग सेंस की तारीफ करने लगती हैं और अंकित गुप्ता भी उनसे मजे लेने लगते हैं। वह शाहरुख खान का बाहें खोलने वाला आइकोनिक स्टेप भी करते हैं, जिसको देख टीना और भी खुश हो जाती हैं। इस बीच शालीन भनोट का मुंह बन जाता है और शालीन वहां से उठकर चले जाते हैं। अंकित उनसे कहते हैं, ‘तू जेलेस मत होना ये जानबूझ कर दी कर रही है।’

अंकित गुप्ता बने घर के राजा

इस बीच बिग बॉस के कप्तानी वाले टास्क के बाद अंकित गुप्ता को घर का नया कप्तान यानी राजा बना दिया गया है। कप्तानी का टास्क बेहद कांटे का रहा था, जहां शालीन, अंकित और प्रियंका ने मिलकर सबसे पहले सुंबुल को बाहर कर दिया, फिर दूसरे राउंड में प्रियंका ने शालीन को बाहर कर दिया और अंत में प्रियंका को हराकर अंकित घर के नए कप्तान बन गए हैं। अब देखने वाली बात होगी की अंकित घर को कैसे चलाएंगे।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article