टीवी मसाला

Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता को दी खुलेआम चुनौती, शालीन भनोट से मिलाया हाथ!

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 5, 2022, 09:12 AM IST

Bigg Boss 16, Captaincy Task: बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें घर के नए कप्तान के चुनाव कंटेस्टेंट आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस एक जबरदस्त टास्क आयोजित करने वाले हैं। इस टास्क में अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी पहली बार आमने-सामने होने वाले हैं।

Image

Bigg Boss 16 Captaincy Task

KEY HIGHLIGHTS
  • कप्तानी को लेकर बिग बॉस में छिड़ेगा संग्राम।
  • प्रियंका चौधरी अपने दोस्त अंकित को चुनौती देंगी।
  • सुंबुल और प्रियंका के बीच कप्तानी की जंग होगी।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में आज कप्तानी के लिए कंटेस्टेंट आमने सामने होने वाले हैं। एक तरफ सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) कप्तान बनने के लिए हर कोशिश करती नजर आएगी। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चौधरी भी कप्तानी के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगी। आज का एपिसोड बेहद धमाकेदार होने वाला है। काफी समय बाद दर्शकों को एक अच्छा टास्क देखने को मिलने वाला है। जिसमें रंग होगा और कंटेस्टेंट के बीच जीत का उमंग भी। बिग बॉस के नए प्रोमो में कप्तानी की लड़ाई में घर एक बार फिर दो हिस्सों में बंटता नजर आ रहा है, लेकिन इस बार टीम अलग-अलग हैं।

प्रियंका और अंकित एक साथ नहीं लड़ रहे हैं और हैरानी वाली बात यह है कि प्रियंका, शालीन के साथ कप्तानी टास्क के लिए हाथ मिलाती नजर आने वाली हैं।

प्रियंका ने अंकित को दी खुली चुनौती

बिग बॉस के नए प्रोमो में कप्तानी के टास्क के लिए प्रियंका चौधरी और सुंबुल तौकीर खान आमने-सामने नजर आ रहे हैं। इस बीच कुछ सफेद रंग की टी-शर्ट लटकी हुई नजर आ रही हैं। जिनपर लाल रंग लगाया जा रहा है। प्रोमो में प्रियंका चौधरी अपने दोस्त अंकित गुप्ता को चुनौती देती नजर आ रही हैं। प्रियंका कहती हैं, ‘आजा अंकित गुप्ता मैदान में’ वहीं दूसरी ओर वह शालीन के साथ कुछ डील करती नजर आ रही हैं, जिसके बाद कप्तानी के लिए शालीन उनकी मदद करते नजर आने वाले हैं।

इस हफ्ते सत्ता में होगा परिवर्तन

बीते कुछ हफ्तों से साजिद खान और शिव ठाकरे के ग्रुप के लोग ही लगातार कप्तान बनते जा रहे हैं। पहले अब्दु रोजिक को कप्तान चुना गया, फिर साजिद खान को, उनके बाद शिव ठाकरे और इस हफ्ते निमृत कौर आहलूवालिया को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया। हालांकि अब सत्ता में परिवर्तन होते नजर आ रहा है। उम्मीद जताई जा रही हैं कि इस बार प्रियंका चौधरी घर की नई कप्तान बन सकती हैं।

End of Article