टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान को मिली 1000 करोड़ रुपये फीस? एक्टर बोले- इनकम टैक्स वाले भी...

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 09:26 AM IST

रिएलिटी शो बिग बॉस 16 की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले शो के होस्ट सलमान खान ने अपनी फीस और शो में वापसी को लेकर बात की। जानें एक्टर ने क्या बताया।

Image

Bigg Boss 16

KEY HIGHLIGHTS
बिग बॉस 16 के लिए 1000 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबरों पर बोले सलमान खान।
सलमान ने बताया शो में क्यों की होस्ट के तौर पर वापसी।
सलमान का खुलासा मां सलमा अब नहीं देखती शो।

देश के सबसे बड़े रिएलिटी शोज में से एक बिग बॉस के 16वें सीजन की जल्द ही शुरुआत होने वाली है। शो के होस्ट सलमान खान ने कल यानी मंगलवार को शो लॉन्च किया और इससे जुड़े कई सवालों के जवाब भी दिए।

शो में वापसी को लेकर कही ये बात

शो लॉन्च के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि वो कहते हैं कि फिर कभी बिग बॉस को होस्ट नहीं करेंगे लेकिन शो में वापसी करते हैं। इसपर सलमान ने कहा, 'कई बार मैं चिढ़ जाता हूं और चैनल से कहता हूं कि मैं शो को होस्ट नहीं करना चाहता। लेकिन उनके पास कोई ऑप्शन नहीं है इसलिए वो मेरे पास वापस आ जाते हैं। अगर उनके पास ऑप्शन होता तो वो बहुत पहले ही मुझे रिप्लेस कर देते। वो कभी मुझे रिप्लेस नहीं करेंगे। बहुत सारे लोग हैं जिन्होंने मुझे रिप्लेस किया है।'

1000 करोड़ रुपये फीस

सलमान खान को लेकर ये खबरे हैं कि शो के इस सीजन के लिए उन्होंने 1000 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। इस सवाल पर सलमान खान ने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सलमान ने कहा, 'अगर लाइफ में कभी मुझे 1000 करोड़ रुपये फीस दी जाती है तो मैं कभी काम नहीं करूंगा। अगर मुझे इतनी फीस मिलती है तो मेरे पास वकीलों जैसे कई अन्य खर्चे हैं जिनकी मुझे वास्तव में आवश्यकता है। मेरे वकील सलमान खान से कम नहीं हैं। मेरी कमाई इसकी (हजार करोड़ रुपये की) एक चौथाई भी नहीं है। इनकम टैक्स और ईडी डिपार्टमेंट भी इन खबरों को पढ़ते हैं।'

सलमान की मां नहीं देखती शो

सलमान खान यह बता चुके हैं कि उनकी मां इस शो की फैन हैं। जब इस बारे में उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पहले उनकी मां ये शो बहुत देखा करती थीं लेकिन अब उन्होंने देखना बंद कर दिया। उन्होंने 14वें सीजन तक शो देखा। सलमान ने बताया कि करण जौहर की मां हीरू जौहर ने भी उन्हें कहा था कि शो में बहुत ज्यादा (लड़ाई- झगड़े) होने लगा है।

शो का पहला कंटेस्टेंट

बता दें कि बिग बॉस 16 के पहले कंटेस्टेंट के रूप में 19 साल के अब्दु रोजिक के नाम पर मुहर लगी है जो एक सोशल मीडिया स्टार हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मालूम हो कि शो 01 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article