टीवी मसाला

Bigg Boss 16 : सलमान खान के शो बिग बॉस 16 का हिस्सा होंगे ये पॉपुलर चेहरे, तीसरे वाले का नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 10:22 AM IST

bigg boss 16 : सलमान खान के शो बिग बॉस 16 को लेकर दर्शक काफी एक्साइटे हैं। फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस बार शो में कौन- कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं। अगर आप भी कंफर्म कंटेस्टेंट्स के बारे में जानना चाहते हैं तो आइए हम बताते हैं।

Image

bigg boss 16 contestants (credit pic : instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • आज रात साढ़े नौ बजे कलर्स टीवी पर बिग बॉस 16 का प्रीमियर होगा
  • प्रीमियर में सलमान खान शो के कंटेस्टेंट्स से दर्शकों को रूबरू करवाएंगे
  • शो में कई पॉपुलर चेहरे नजर आने वाले हैं

Bigg Boss 16 Contestants : सलमान खान के शो बिग बॉस 16 की धमाकेदार शुरुआत आज से होने वाली है। शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बार का सीजन हर बार से ज्यादा दिलचस्प लग रहा है। बिग बॉस के घर में टीवी के कई पॉपुलर चेहरे नजर आने वाले हैं। इस बार बिग बॉस में कोई रूल नहीं होगा। बिग बॉस के घर की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है। इस बार सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं खुद बिग बॉस भी गेम खेलेंगे।

फैंस इस बात को जानने के लिए बहुत एक्साइटेड है कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन से सितारे नजर आने वाले हैं। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। आइए बिना देर किए इन कंटेस्टेंट्स के बारे में जानते हैं।

टीना दत्ता

उतरन फेम टीना दत्ता के हर साल बिग बॉस में आने की खबर सामने आती है। इस बार एक्ट्रेस बिग बॉस में नजर आने वाली हैं। फैंस टीना को बिग बॉस के घर में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

मान्या सिंह

मिस इंडिया 2020 की रनरअप मान्या सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। मान्या ऑटो ड्राइवर की बेटी हैं। मान्या मिस इंडिया में रनरअप रही हैं। उन्हें बिग बॉस में देखना दिलचस्प होगा।

साजिद खान

बॉलीवुड डायरेक्टर और फराह खान के भाई साजिद खान बिग बॉस 16 में नजर आएंगे। साजिद Mee Too के दौरान चर्चा में आए थे। सलमान खान के शो के जरिए साजिद दर्शकों को अपनी पर्सनैल्टी दिखाने में कितना कामयाब होते हैं। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

सौंदर्या शर्मा

हर साल बिग बॉस के घर में एक भोजपुरी स्टार की एंट्री होती है। इस बार बिग बॉस के घर में भोजपुरी स्टार सोंदर्या शर्मा नजर आने वाली हैं। सौंदर्य सोशल मीडियी पर काफी एक्टिव रहती हैं।

निम्रत कौर अहलूवालिया

टीवी की पॉपुलर बहू निम्रत कौर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। निम्रत को छोटी सरदारनी शो से पहचान मिली थी। शो में वो क्या तड़का लगाती हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

अंकित गुप्ता

टीवी के पॉपुलर एक्टर अंकित गुप्ता किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्हें कलर्स टीवी के शो उडारियां से पहचान मिली थी। टीवी के हैंडसम हंक बिग बॉस के घर में तूफान मचाने वाले हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी को भी उडारियां शो से ही पहचान मिली। शो में प्रियंका ने तेजो विर्क का किरदार निभाया था। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

गौरी नागौरी

गौरी नागौरी को राजस्थान की सपना चौधरी कहा जाता है। कलर्स टीवी ने उनकी और सलमान के परफॉर्म का वीडियो भी शेयर किया था। बिग बॉस के घर में उन्हें देखना दिलचस्प होगा।

गौतम सिंह विग

गौतम सिंह विग मॉडल और एक्टर हैं। उन्होंने साथिया और नामकरण जैसे शो में काम किया है। लोगों के लिए गौतम एक नया चेहरा होंगे, जिन्हें ज्यादातर लोग शायद नहीं जानते हैं।

श्रीजिता डे

उतरन फेम श्रिजिता डे भी बिग बॉस 16 में नजर आने वाली हैं। श्रीजिता डे को बिग बॉस के घर में देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा। श्रीजिता टीवी का जाना माना चेहरा है।

शिव ठाकरे

शिव ठाकरे बिग बॉस मराठी सीजन 2 के विनर रह चुके हैं। उन्हें बिग बॉस के घर में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक है।

अब्दु रोजिक

अब्दु रोजिक बिग बॉस के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उन्हें अपनी सिंगिंग के लिए जाना जाता हैं। अब्दु रोजिक को बिग बॉस के घर में देखने की फैंस ने उम्मीद नहीं की थी।

सुम्बुल तौकीर खान

इमली की लीड एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान को बिग बॉस के घर में देखना बेहद दिलचस्प होगा। उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पंसद किया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इमली बिग बॉस के घर में क्या करती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article