Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर से साजिद खान और अब्दु रोजिक बीते हफ्ते बाहर हो गए हैं। दोनों ने बिजी शेड्यूल की वजह से बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया है। अब्दु रोजिक के देशभर में कई चाहनेवाले हैं। फैंस बिग बॉस के घर में उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। अब अब्दु रोजिक और साजिद खान के फैंस के लिए काफी बड़ी खबर सामने आ रही है। इस वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) पर साजिद खान (Sajid Khan) और अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) की घर में वापसी होने वाली है। हालांकि एक कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं बल्कि घर में आने वाले मेहमानों की तरह होने वाली है। इसके साथ ही अब सलमान खान को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। अब खबर सामने आ रही है कि इस वीकेंड का वार पर भी सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे।
सलमान खान ही करेंगे होस्ट
पहले खबर सामने आ रही थी कि अब सलमान खान वीकेंड का वार होस्ट करते नजर नहीं आएंगे। खबर सामने आई थी कि सलमान खान की जगह फराह खान बिग बॉस 16 को होस्ट करती नजर आएंगी, हालांकि इस पर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। इस वीडेंट के वार को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं अब्दु रोजिक और साजिद खान की भी बिग बॉस के घर में एक गेस्ट की तरह वापसी होने वाली है। अब्दु और साजिद को फैंस घर में काफी मिस कर रहे हैं। ऐसे में यह वीकेंड का वार मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है।
फिर पूरी हो जाएंगी मंडली
साजिद खान और अब्दु रोजिक के बिग बॉस से बाहर होने के बाद मंडली में सुंबुल तौकीर खान, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे काफी अकेले रह गए हैं। जिसके बाद अब्दु और साजिद के वापस आने के बाद मंडली एक बार फिर एक साथ नजर आएगी।
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं, जिनमें सौंदर्या शर्मा, टीना दत्ता, शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर खान का नाम शामिल है।
