Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर से बीते वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) पर तीन कंटेस्टेंट घर से बाहर हो गए हैं। साजिद खान और अब्दु रोजिक, कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने की वजह से बाहर हो गए हैं, वहीं श्रीजिता डे फैंस के कम वोट मिलने की वजह से बिग बॉस के घर से बेघर हो गई हैं। अब घर का एक और सदस्य बीच में ही बिग बॉस के घर को छोड़कर जाने वाला है। टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) अब वॉलंटरी एग्जिट लेने वाली हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सुंबुल तौकीर खान भी अब बिग बॉस के घर को बीच में ही अलविदा कह सकती हैं। सुंबुल तौकीर खान के बाहर जाने की वजह जानकर फैंस भावुक हो रहे हैं। अब बिग बॉस 16 के फिनाले में ज्यादा समय नहीं बचा है। फिनाले के बेहद नजदीक आकर सुंबुल का सफर अब समाप्त हो सकता है। आइए जानते हैं सुंबुल तौकीर खान के वॉलंटरी एग्जिट लेने की वजह क्या है ?
सुंबुल के पिता की तबीयत बिगड़ी
बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान के पिता की तबीयत खराब चल रही है और इसी वजह से वह फैमिली वीक में भी नहीं आ सके थे। अब खबर सामने आ रही है कि सुंबुल के पिता की तबीयत को मद्देनजर रखते हुए एक्ट्रेस बिग बॉस के शो को बीच में ही अलविदा कह सकती हैं। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसी हफ्ते सुंबुल बिग बॉस के घर से वॉलंटरी एग्जिट ले लेंगी।
धीरे-धीरे खाली हो रही है मंडली
बीते हफ्ते मंडली के दो सदस्य अब्दु और साजिद घर से बेघर हो गए हैं, जिसके बाद अगर इस हफ्ते सुंबुल तौकीर खान भी शो को अलविदा कह देंगी तो मंडली में केवल एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और निमृत कौर आहलूवालिया ही रह जाएंगे।
