टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक और टीना दत्ता की दोस्ती के हो रहे चर्चे, एक-दूसरे का ऐसे दे रहे साथ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 10:34 PM IST

​Bigg Boss 16 Promo: हाल ही में बिग बॉस-16 का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें टीना दत्ता और अब्दु रोजिक की बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग होती दिख रही है। इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि कैसे दोनों अपने घरवालों के बारे में बात करते दिख रहे हैं।

Image

abdu rozik and tina dutta

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 पहले से ही खूब ट्रेंड कर रहा है और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह असल में अब्दु रोजिक हैं। तजाकिस्तान से इस साल कंटेस्टेंट के रूप में अब्दू आए हैं। उनकी मासूमियत और क्यूटनेस शो को बहुत खास बना रही है। दुनिया भर से अब्दु रोजिक को बहुत प्यार मिल रहा है। बिग बॉस-16 में एक कंटेस्टेंट है जो अब्दु के बहुत करीब आ रही हैं। क्योंकि वह उनकी गर्लफ्रेंड बनना चाहती हैं। जी हां, 'उतरन' की अभिनेत्री टीना दत्ता ने अब्दू को डेट करने की इच्छा जाहिर करते हुए देखा गया है। अब शो में दोनों की दोस्ती खूब देखने को मिल रही है।

हाल ही में बिग बॉस-16 का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें टीना दत्ता और अब्दु रोजिक की बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग होती दिख रही है। इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि कैसे दोनों अपने घरवालों के बारे में बात करते दिख रहे हैं। साथ ही अब्दु अपनी मां के बारे में बात करते हैं वहीं टीना उनकी काफी तारीफ करती हैं। इतना ही नहीं आखिर में टीना पूछती हैं कि अब हम अच्छे दोस्त हैं? इस पर अब्दु कहते हैं - हां हम दोस्त हैं। यहां देखें प्रोमो...

बिग बॉस में हुई 'किली पॉल' की एंट्री

मेकर्स ने हाल ही में एक वीडियो प्रोमो और शेयर किया है। इस वीडियो में तंजानिया से आए किली पॉल घर ने घर में एंट्री ली है। सोशल मीडिया सेंसेशन को घर में देखकर फैंस के अलावा घर के सदस्यों के चेहरों पर भी बड़ी सी खुशी छा गई है। जैसे ही किली घर में आए तजाकिस्तान से बिग बॉस 16 में पार्टिसिपेट करने आए अब्दु राजिक ने बड़े ही शानदार तरह से उनका स्वागत किया। अब्दु और किली ने एक-दूसरे के साथ खूब डांस किया, जहां घरवालों ने भी दोनों को ज्वाइन किया। बिग बॉस में किली पॉल को देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि किली पॉल इस घर में कितने दिनों तक के लिए इस शो में हैं, या फिर खास मेहमान बनकर 1 दिन के लिए आए हैं। इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article