टीवी मसाला

Bigg Boss 16: 'अम्मी का सपना पूरा हो गया..' बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने पर MC Stan ने फैंस पर लुटाया प्यार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 13, 2023, 08:25 AM IST

Bigg Boss 16 Winner: रैपर MC Stan ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही उन्हें 31 लाख 80 हजार रुपये की प्राइज मनी और एक चमचमाती गाड़ी भी दी गई है। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद अब एमसी स्टैन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को शुक्रिया कहा है।

Image

Bigg Boss 16 Winner MC Stan

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 के विजेता बने रैपर MC Stan।
  • एमसी स्टैन ने सभी फैंस को शुक्रिया अदा किया है।
  • फैंस के साथ ही सेलेब्स ने भी स्टैन को खुलकर सपोर्ट किया।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की ट्रॉफी रैपर एमसी स्टैन (MC Stan) ने अपने नाम कर ली है। बिग बॉस 16 के घर में एमसी स्टैन की जर्नी यकीनन एक रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रही है। उन्होंने एक समय पर गेम को बीच में छोड़ने का भी फैसला ले लिया था। आज बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी उनके हाथों में है। एमसी स्टैन का सफर यकीनन बेहतरीन रहा है। उनके लाखों फैंस ने उनपर जमकर प्यार लुटाया है। इस बीच अब एमसी स्टैन ने भी अपने चाहने वालों को शुक्रिया कहा है। स्टैन ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर इतने प्यार और सपोर्ट के लिए फैंस को आभार व्यक्त किया है। स्टैन ने बिग बॉस ट्रॉफी और सलमान खान के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं एमसी स्टैन ने अपनी पोस्ट में क्या कुछ कहा है।

‘अम्मी का सपना पूरा हो गया’

बिग बॉस सीजन 16 की ट्रॉफी जीतने के बाद एमसी स्टैन और उनके फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। स्टैन को फैंस के साथ ही कई सैलेब्रिटीज का भी खुलकर साथ मिला, नतीजन आज बिग बॉस की ट्रॉफी पी-टाउन आ गई है। इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए स्टैन ने लिखा, ‘हमने इतिहास रच दिया है, हम शुरुआत से ही रियल रहे और नेशनल टेलीविजन पर हिप-हॉप गाया, अम्मी का सपना पूरा हो गया है, ट्रॉफी पी-टाउन आ गई है। जिस-जिस ने प्यार जताया उन सब को हक से, अंत तक स्टैन।’

पूरी रैपर इंडस्ट्री का मिल सपोर्ट

एमसी स्टैन को सिर्फ फैंस का ही नहीं बल्कि पूरी रैपिंग इंडस्ट्री से खुलकर सपोर्ट मिला है, बादशाह, रफ्तार और इक्का जैसे सिंगर ने स्टैन को खुलकर सपोर्ट किया है। यही वजह है कि आज बिग बॉस 16 की ट्रॉफी उनके नाम हो गई है।

इसके साथ ही बिग बॉस 16 के टॉप-5 की बात करें तो एमसी स्टैन (विनर), शिव ठाकरे (रनर अप), प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम और शालीन भनोट तीसरी, चौथी और पांचवी पोजीशन पर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article