Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेशन टास्क (Bigg Boss 16 Nomination) पूरा हो गया है। बिग बॉस फिनाले में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है, हर कंटेस्टेंट खुद को बचाने की हर संभव कोशिश करना चाहता है। इसी वजह से इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में जमकर बवाल हुआ और काफी गरमा-गरमी भी हो गई। प्रियंका चौधरी और सौंदर्या शर्मा के बीच यह बहस काफी बढ़ गई। इस बीच नॉमिनेशन टास्क के अंत में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुछ 4 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए हैं और फैंस का मानना है कि घरवालों ने बड़ी समझदारी से सबसे कम डिजर्विंग 4 कंटेस्टेंट को ही नॉमिनेट किया है। आइए इनके नामों पर एक नजर डालते हैं।
टीना और शालीन समेट ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 4 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए हैं। जिनमें टीना दत्ता, शालीन भनोट, सुंबुल तौकीर खान और सौंदर्या शर्मा के नाम शामिल हैं। नॉमिनेशन टास्क की शुरुआत से ही घर के कंटेस्टेंट टीना और शालीन को टारगेट करना शुरू कर देते हैं। इस बीच सौंदर्या, निमृत और सुंबुल समेत ज्यादातर कंटेस्टेंट नॉमिनेशन के लिए टीना और शालीन का नाम ही लेते हैं। हालांकि इसके बाद हवा की दिशा सौंदर्या की तरह बहने लगती हैं। शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, टीना दत्ता, प्रियंका चौधरी और शालीन भनोट जैसे कंटेस्टेंट सौंदर्या को नॉमिनेट कर देते हैं।
कौन होगा घर से बेघर?
इस हफ्ते का नॉमिनेशन काफी बहस होने वाला है। बीते हफ्ते अब्दु रोजिक, साजिद खान और श्रीजिता डे समेत तीन कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गए हैं। जिस वजह से ये भी हो सकता है कि इस हफ्ते कोई कंटेस्टेंट एलिमिनेट ही ना हो।
हालांकि शो अब अपने आखिरी हफ्ते की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में सुंबुल तौकीर खान और सौंदर्या शर्मा का योगदान फिलहाल शो में सबसे कम नजर आ रहा है। हो सकता है कि इन्ही दो कंटेस्टेंट में से कोई इस हफ्ते घर से बेघर हो जाए।
