टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सीजन की शुरुआत में ही गौहर खान ने चुना इस साल का विजेता, अब हो रही हैं ट्रोल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 01:07 PM IST

Bigg Boss 16 Contestant Abdu Rozik: रिएलिटी शो बिग बॉस 16 की शुरुआत हो गई है। सीजन की शुरुआत में ही अभिनेत्री गौहर खान ने बिग बॉस 16 का विजेता चुन लिया है। जिसके साथ ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई हैं।

Image

इस कंटेस्टेंट को जिताना चाहती हैं गौहर खान

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 में कई लोकप्रिय चेहरे नजर आ रहे हैं।
  • बिग बॉस की शुरुआत में ही गौहर खान ने अपना विजेता चुन लिया है।
  • जिसके बाद से ही गौहर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

Bigg Boss 16 Gouhar Khan: टीवी के कुछ सबसे मशहूर टीवी शो में से एक बिग बॉस की शुरुआत हो गई है। बिग बॉग का नया सीजन 16 (Bigg Boss 16) अभी शुरू ही हुआ है और अभिनेत्री गौहर खान (Gouhar Khan) ने बिग बॉस 16 का विजेता चुन लिया है। हर साल की तरह इस बार भी सुंबुल तौकीर, टीना दत्त, निमृत कौर अहलूवालिया, अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी जैसे कुछ लोकप्रिय चेहरों शामिल हुए हैं। हालांकि, बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान ने अपने लिए इस साल के विजेता का नाम घोषित कर दिया है।

गौहर खान ने किसे घोषित किया विजेता?

गौहर जिसे बिग बॉस 16 की ट्रॉफी देना चाहती हैं। वह कोई टीवी सेलिब्रिटी नहीं है बल्कि सोशल मीडिया स्टार और सिंगर अब्दु रोजिक हैं। गौहर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर अक्सर ऑनलाइन कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। हालांकि गौहर खान की यह ख्वाहिश बाकी कंटेस्टेंट के फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आई है। गौहर खान के ट्वीट करने के बाद से ही वह लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

जमकर ट्रोल हुई गौहर खान

गौहर खान के इस सिंगल ट्वीट ने इंटरनेट पर तूफान मचाते हुए यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। सुम्बुल तौकीर, मान्या सिंह और अन्य कंटेस्टेंट के फैंस गौहर के ट्वीट से निराश हुए और उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। हालांकि बता दें कि सिर्फ गौहर ही नहीं हैं जिन्हे अब्दु रोजिक काफी पसंद आए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर अब्दू राजित की फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब्दू के क्यूट बोलचाल का तरीका सबको बेहद पसंद आ रहा है।

कौन हैं अब्दू रोजिक?

अब्दु रोजिक इंडिया के नहीं बल्कि विदेशी कंटेस्टेंट हैं जो ताजिकिस्तान के रहने वाले हैं। 18 साल के अब्दू राजिक का जन्म 3 सितंबर 2003 में हुआ था।अब्दु दुनिया के सबसे छोटे सिंगर है और सलमान खान के काफी बड़े फैन हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article