Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस समय राजा साजिद खान (Sajid Khan) का राज चल रहा है। खाने से लेकर हर किसी चीज के लिए घर के सदस्य राजा की मौहलत पर ही रह रहे हैं। आज बिग बॉस के एपिसोड में बिग बॉस (Bigg Boss Episode 16 November) ने राशन देने का अधिकार भी साजिद को ही दिया। हालांकि राशन के लिए घर वालों को थोड़ी मेहनत और तेजी भी दिखानी थी। इस बीच अर्चना और साजिद की बहस ने घर पर हंगामा खड़ा कर दिया। आज के पूरे एपिसोड में अर्चना इस बात से परेशान नजर आईं कि साजिद उनके साथ भेदभाव कर रहे हैं। अर्चना का मानना है कि साजिद बात-बात पर केवल अपने ग्रुप के लोगों का ही समर्थन करते हैं
अर्चना ने साजिद की नाम में किया दम
आज 16 नवंबर को पूरा एपिसोड अर्चना बनाम साजिद खान ही रहा है। अर्चना बात-बात पर साजिद के फैसलों पर सवाल उठाती नजर आ रही थीं। जिससे परेशान होकर साजिद चिड़ गए और बुरी तरह चिल्लाने लग गए। दरअसल शुरुआत काम के बंटवारे से हुई जब साजिद ने अर्चना को रसोईघर से हटा साफ-सफाई का काम दे दिया, जो अर्चना को बिलकुल पसंद नहीं आया। फिर अर्चना और साजिद की बहस होने लगी जिसमें घर के बाकी सदस्य भी शामिल हो गए और एक साथ मिलकर अर्चना पर चिल्लाने लग गए।
राशन को लेकर घर में हुआ घमासान
साजिद खान के फैसलों पर अर्चना समय-समय पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं। राशन के टास्क में घर के सदस्यों को राजा के गोदाम से बारी-बारी से राशन लेकर आना था, इस बीच सबसे आखिर में अर्चना और उनके ग्रुप को जाने का मौका मिला था। इस बीच अर्चना का आरोप है कि राजा ने उनके ग्रुप को राशन नहीं लेने दिया। जिसके बाद अर्चना ने इसके खिलाफ सवाल उठाया।
अर्चना बनाम पूरा घर?
इस बीच आज के एपिसोड में प्रियंका से लेकर साजिद और टीना तक घर का प्रत्येक सदस्य अर्चना के खिलाफ नजर आया। साजिद खान ने तो यहां तक कह दिया, ‘अब या तो इसे घर पर रखो या मुझे घर पर रखो, इसमे मेरे सर में दर्द कर दिया है।’ साजिद खान तो अर्चना को यह धमकी देते हुए भी नजर आए, ‘तुझे इस घर में रहना है तो मुझसे पंगा मत ले।’ अर्चना की बातों से साजिद इतना परेशान हो गए कि उनके लिए घर पर डॉक्टर तक बुलाना पड़ा।
